{"_id":"682dc45bfffb5366f307850d","slug":"successful-rescue-of-wild-elephants-they-had-crushed-three-people-to-death-hard-work-of-forest-department-paid-off-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2973475-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: जंगली हाथियों का सफल रेस्क्यू, तीन लोगों को कुचलकर उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: जंगली हाथियों का सफल रेस्क्यू, तीन लोगों को कुचलकर उतारा था मौत के घाट
Wed, 21 May 2025 08:25 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 08:25 PM IST
सार
शहडोल जिले के ब्यौहारी वन क्षेत्र में जंगली हाथियों के हमले से तीन लोगों की मौत के बाद बांधवगढ़ और संजय टाइगर रिजर्व की संयुक्त टीम ने एक हाथी का सफल रेस्क्यू किया। अभियान में 100 से अधिक स्टाफ और छह प्रशिक्षित हाथियों ने हिस्सा लिया। हाथी को बांधवगढ़ भेजा गया।
विज्ञापन
हाथियों का सफल रेस्क्यू।
विस्तार
शहडोल जिले के ब्यौहारी वन क्षेत्र में हाल ही में जंगली हाथियों के आतंक के चलते तीन व्यक्तियों की दुखद मौत हो गई। इस घटना ने वन विभाग की नींद उड़ा दी, जिसके फलस्वरूप जंगली हाथियों के रेस्क्यू करने के लिए एक विशेषज्ञ टीम जुटाई गई। इस अभियान के तहत बांधवगढ़ और संजय टाइगर रिजर्व की संयुक्त टीम ने सफलतापूर्वक एक जंगली हाथी का रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
ब्यौहारी क्षेत्र में उठे इस संकट के बाद, आवश्यकताओं के अनुसार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, संजय दुबरी टाइगर रिजर्व और मुकुंदपुर चिड़ियाघर के विशेषज्ञों ने मिलकर एक रेस्क्यू अभियान तैयार किया। यह अभियान स्थानीय वन अधिकारियों द्वारा उनकी सुरक्षा और भलाई के प्रति चिंता के कारण शुरू किया गया था। बुधवार को, टीम ने जंगली हाथी पर निगरानी रखते हुए, उसे आरएफ 291, बीट कुरमाड़, रेंज पौड़ी के जंगल से सुरक्षित रूप से निकालने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- इंदौर में पार्किंग में खड़े बैटरी वाहन में लगी आग, तीन गाड़ी और एक घर को लिया चपेट में
विज्ञापन
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक पीके वर्मा ने कहा कि हमारी प्राथमिकता हमेशा मानव और वन्यजीवों के बीच संतुलन बनाए रखना है। रेस्क्यू किए गए हाथी को अब संजय टाइगर रिजर्व से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व ले जाया जाएगा, जहां उसे चिकित्सा और आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- जाति आधारित पुजारियों की नियुक्ति पर संत-पुजारी बोले- प्रदेश के मंदिरों पर सभी समाज के पुजारी
इस रेस्क्यू अभियान में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, संजय दुबरी नेशनल पार्क के क्षेत्र संचालक, उपसंचालक, सहायक संचालक, वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी, रेस्क्यू प्रभारी, रेस्क्यू टीम, छह प्रशिक्षित हाथी और लगभग 100 से अधिक फील्ड स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर इस जटिल कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
