{"_id":"6767a416a8f4ff51d30ba622","slug":"police-seized-three-trucks-of-illegal-coal-it-was-kept-hidden-in-the-forest-mashruka-worth-rs-1-crore-72-lakh-recovered-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2442270-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: धनपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल में छिपाया गया तीन ट्रक अवैध कोयला किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: धनपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल में छिपाया गया तीन ट्रक अवैध कोयला किया जब्त
Sun, 22 Dec 2024 03:13 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 03:13 PM IST
सार
धनपुरी पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में छुपाए गए तीन ट्रक जब्त किए। इन ट्रकों में कुल 120 टन अवैध कोयला लोड था, जिसकी कुल कीमत 1.72 करोड़ रुपये आंकी गई। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर ट्रकों को जब्त किया।
विज्ञापन
अवैध कोयले से लोड ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीन ट्रक से अवैध कोयला पुलिस ने जब्त किया है, यह तीनों वाहन में अवैध कोयला लोड था, जिसे जंगल में छुपाकर रखा गया था, पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली और पुलिस मौके पर पहुंची तो जंगल से तीनों वाहनों को जब्त कर कार्रवाई की। इनमें अवैध कोयला लोड था। पुलिस ने जब वाहन में लोड कोयले के वैध दस्तावेज मांगे तो पता लगा कि चालकों के पास कोई भी वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। पुलिस के अनुसार टी पी का समय समाप्त हो चुका था। और जंगल में वाहनों को छुपा कर रखा गया था। धनपुरी बंगवार कॉलरी से यह कोयला लोड वाहन अनूपपुर की ओर जाने वाले थे। इसके पहले ही पुलिस ने जंगल से वाहनों को जब्त कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध कई धाराओ में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार धनपुरी पुलिस ने अवैध तरीके से कोयला परिवहन को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को जानकारी मिली कि बंगवार कॉलरी से अवैध तरीके से तीन ट्रकों के माध्यम से अनूपपुर में संचालित एक कंपनी के लिए कोयला परिवहन किया जा रहा है। पुलिस टीम गठित कर बंगवार पहुंची, यहां जंगल से तीनो वाहनों कोयला लोड जब्त किया। तीन अलग-अलग ट्रकों में कुल 120 टन कोयला लोड पाया गया। वाहन चालक कोयला परिवहन के लिए जो पर्ची रखे थे उनकी समय समी समाप्त हो चुकी थी। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर खनिज व अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि कोयला एवं वाहन की कुल कीमत एक करोड़ 72 लख रुपये है, धनपुरी पुलिस ने इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अंजाम दिया है।
कार्रवाई करने वाले सहायक उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी के निर्देश पर टीम का गठन कर मौके पर छापामार कार्रवाई की गई। इस टीम की लीड मुझे मिली थी। जंगल में तीन वाहन को जब्त किया है। जिसमें अवैध कोयला लोड था मामले की जांच जारी है, जो कागजात मिले उसका समय समाप्त हो चुका था, कागजातों की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन थाना प्रभारी ने किया है।