फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police reached Civil to listen to Shri Ram Katha, arrested 13 women

Shahdol: श्रीराम कथा सुनने सिविल पहुंची पुलिस ने 13 महिलाओं को किया गिरफ्तार, पांच सोने की चेन बरामद

Wed, 20 Nov 2024 10:44 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 20 Nov 2024 10:44 AM IST
सार

MP: राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने पुरुष व महिला पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में कथा सुनने भेजा गया। चार दिन तक कथा के दौरान श्रोता भक्तों के बीच समय बिताने के बाद कुछ संदिग्ध महिलाओं की पहचान की गई। 

विज्ञापन
Police reached Civil to listen to Shri Ram Katha, arrested 13 women
पुलिस गिरफ्त में महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक मैदान में चल रही रामकथा सुनने पहुंच रही महिलाओं की चेन स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ रही थी, तो पुलिस खुद सिविल ड्रेस में कथा सुनने पहुंची और संदेहियों का पीछा कर 40 किलोमीटर दूर से 13 आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो उत्तर प्रदेश और बिहार की रहने वाली हैं।
विज्ञापन


महिलाओं के कब्जे से पुलिस ने 100 ग्राम बजनी पांच सोने की चोरी की गई चेन बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार श्रीराम कथा में प्रसाद वितरण के दौरान चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। गिरफ्तार किए गए दो गिरोह के 13 आरोपियों में सभी महिलाएं हैं, जो यूपी-बिहार के अलग-अलग जिलों से हैं। पुलिस के अनुसार संत राजन जी महराज की रामकथा 10 से 18 नवंबर तक पॉलिटेक्निक मैदान में हुई।
विज्ञापन


इस दौरान चेन स्नेचिंग की शिकायतें मिली थीं। थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने पुरुष व महिला पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में कथा सुनने भेजा गया। चार दिन तक कथा के दौरान श्रोता भक्तों के बीच समय बिताने के बाद कुछ संदिग्ध महिलाओं की पहचान की गई। पीछा करने पर पता चला कि शहडोल से 40 किलोमीटर दूर बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन में महिलाओं ने डेरा जमा रखा है। वहां से वे ऑटो व दूसरे साधन से कथा स्थल तक पहुंचकर चेन स्नेचिंग करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी प्रसाद वितरण का समय इसलिए चुनते थे कि इस समय महिलाओं का पूरा ध्यान प्रसाद लेने में रहता था, तभी धारदार कैंची से चेन काट ली जाती थी। आरोपी सोने की चेन अंतःवस्त्र में छिपाकर रखती थीं। आरोपियों के पास से 100 ग्राम वजनी 5 सोने की चेन जब्त कीं गईं। इनका बाजार मूल्य लगभग 8 लाख रुपए है।


इनकी हुई गिरफ्तारी 
बिहार के बक्सर से काजल कुमारी (25), गौरी कुमारी (20), पटना से करिश्मा (25), उप्र के गाजीपुर जिले से पिंकी देवी (50), रसूलपुर से अंजली कुमारी (21), मंजू कुमारी (45), जंगूपुर से पूजा कुमारी(20), रूनू कुमारी (20), बनारस से राधा देवी (52), मुगुनी (20), रिंकू देवी (28), बेबी कुमारी (20) व प्रीति (24) शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed