फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police raid gambling den in Gohparu, four arrested; seized assets worth over ₹7.43 lakh.

एमपी क्राइम: शहडोल में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, चार आरोपी गिरफ्तार, 7.43 लाख का मशरूका जब्त

Tue, 15 Sep 2026 05:52 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 15 Sep 2026 05:52 PM IST
सार

शहडोल के गोहपारू थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ फड़ पर दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 13,300 रुपये नकद और छह मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। जब्त मशरूका की कुल कीमत 7.43 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

विज्ञापन
Police raid gambling den in Gohparu, four arrested; seized assets worth over ₹7.43 lakh.
जब्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर गोहपारू थाना पुलिस ने सुनसान स्थान पर चल रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 13 हजार 300 रुपये नकद और छह मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 7 लाख 43 हजार रुपये से अधिक बताई गई है।

विज्ञापन

थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुडवार के डोंगरी टोला स्थित एक सुनसान स्थान पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे कुछ लोग मौके से भाग निकले, जबकि पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ लिया।

विज्ञापन


पढे़ं: एमपी में नायब तहसीलदार के 73 पदों पर भर्ती का एलान: 17 सितंबर से आवेदन; विभागीय कर्मचारी ही कर सकेंगे अप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की तलाशी लेने के साथ जुआ फड़ की जांच की। इस दौरान उनके कब्जे से 13 हजार 300 रुपये नकद बरामद हुए। इसके अलावा मौके से छह मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं। पुलिस के अनुसार, नकदी और वाहनों समेत जब्त किए गए कुल मशरूका की कीमत करीब 7 लाख 43 हजार रुपये से अधिक है।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान जेसा नायक, सूरज प्रसाद, मोहम्मद मुबारक और महबूब खान के रूप में की है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई। जुआ फड़ से कुछ लोगों के भागने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस उनकी पहचान और तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed