फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Recruitment for 73 Naib Tehsildar posts announced; applications from September 17

एमपी में नायब तहसीलदार के 73 पदों पर भर्ती का एलान: 17 सितंबर से आवेदन; विभागीय कर्मचारी ही कर सकेंगे अप्लाई

Tue, 15 Sep 2026 04:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 15 Sep 2026 04:09 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने नायब तहसीलदार विभागीय समिति प्रतियोगी परीक्षा-2026 का विज्ञापन जारी किया है। 73 पदों पर भर्ती के लिए 17 सितंबर से आवेदन शुरू होंगे। पात्र राजस्व विभागीय कर्मचारी 1 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा 14 नवंबर से होगी।

विज्ञापन
Recruitment for 73 Naib Tehsildar posts announced; applications from September 17
एमपी में नायब तहसीलदार बनने का मौका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने नायब तहसीलदार विभागीय समिति प्रतियोगी परीक्षा-2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इस चयन प्रक्रिया के माध्यम से राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार के कुल 73 पदों पर भर्ती की जाएगी। मंडल 17 सितंबर  से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। पात्र कर्मचारी 1 अक्तूबर  तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। यह भर्ती सामान्य खुली प्रतियोगिता से अलग है, जिसमें केवल मध्य प्रदेश राजस्व विभाग में कार्यरत पात्र कर्मी ही भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन


दो अलग संवर्गों में विभाजित
कर्मचारी चयन मंडल ने कुल 73 पदों को दो अलग-अलग संवर्गों में विभाजित किया है। लिपिकीय संवर्ग के अंतर्गत कुल 46 पद रखे गए हैं, जिनमें 32 नियमित और 14 बैकलॉग पद शामिल हैं। वहीं पटवारी व राजस्व निरीक्षक संवर्ग के लिए कुल 27 पद तय किए गए हैं, जिनमें 12 नियमित और 15 बैकलॉग पद शामिल हैं। चयन बोर्ड ने इन सभी पदों का वेतनमान लेवल-9 निर्धारित किया है। चयनित अभ्यर्थियों को 36,200 रुपये से लेकर 1,14,800 रुपये तक का वेतन प्राप्त होगा।
विज्ञापन


पढ़ें:  फैक्टरी में नाइट्रोजन टैंक फटने से धमाका, परिसर में मची अफरा-तफरी, घायलों में दो गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन


पात्रता और अनुभव की शर्तें
इस विभागीय चयन परीक्षा में केवल वही कर्मचारी शामिल हो सकते हैं जो मध्य प्रदेश राजस्व विभाग की निर्धारित लिपिकीय सेवा या पटवारी व राजस्व निरीक्षक संवर्ग में सेवा दे रहे हैं। आवेदक के पास संबंधित पद पर कम से कम पांच वर्ष की स्थायी या स्थानापन्न सेवा का अनुभव होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता के रूप में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि या इंजीनियरिंग विषय में स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। उम्मीदवार की अधिकतम आयु 1 जनवरी 2026 तक 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। कोई भी कर्मचारी इस विभागीय परीक्षा में अधिकतम तीन बार ही सम्मिलित हो सकता है।


दो वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्रों की परीक्षा होगी
मंडल इस चयन के लिए दो वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्रों की परीक्षा आयोजित करेगा। प्रत्येक प्रश्नपत्र 100 अंकों का होगा और अभ्यर्थियों को हल करने के लिए दो-दो घंटे का समय मिलेगा।
प्रथम प्रश्नपत्र में सामान्य तर्कशक्ति, सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य विज्ञान और कंप्यूटर से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। द्वितीय प्रश्नपत्र में सरकारी सेवा नियम, राजस्व शब्दावली, मध्य प्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959, रेवेन्यू बुक सर्कुलर और लैंड रिकॉर्ड्स रूल्स से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य वर्ग को न्यूनतम 55 प्रतिशत और अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग को 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इच्छुक उम्मीदवार मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर 17 सितंबर से आवेदन भर सकते हैं। फॉर्म में संशोधन की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर 6 तय की गई है। मंडल 14 नवंबर  से परीक्षा आयोजित करेगा, जिसके लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये और निर्धारित पोर्टल शुल्क देय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed