फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police foiled an attempt of cattle smuggling in Shahdol, 30 cattle recovered

Shahdol News: शहडोल में पशु तस्करी का प्रयास पुलिस ने किया नाकाम, 30 मवेशी बरामद

Tue, 29 Apr 2025 07:59 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 29 Apr 2025 07:59 AM IST
सार

शहडोल के सोहागपुर में पुलिस ने पशु तस्करी का प्रयास विफल कर 30 मवेशी बरामद किए, जिनमें से दो की दम घुटने से मौत हो गई। आरोपी फरार हैं, तलाश जारी है। चार दिन पहले वन विभाग ने बाघ के नाखूनों की तस्करी करते चार लोगों को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
Police foiled an attempt of cattle smuggling in Shahdol, 30 cattle recovered
जप्त मवेशी।

विस्तार

शहडोल जिले के सोहागपुर थाना पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए दो नामजद आरोपियों और एक अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक ट्रक से कुल 30 मवेशियों को बरामद किया, जिनमें से दो मवेशियों की दम घुटने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सोहागपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जमुआ के कुंदन किंग होटल के सामने मोहित सिंह निवासी बुढ़ार और पंकज मिश्रा निवासी सोहागपुर अवैध तरीके से मवेशियों को ट्रक में भरकर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में सफल रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, चालक की मौत, शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग की घटना
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक क्रमांक एनएल 1 एजे 0964 की तलाशी ली। इसमें 30 मवेशी बंधे हुए पाए गए। इनमें से दो मवेशी मृत अवस्था में थे। सोहागपुर पुलिस ने जीवित मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाते हुए उन्हें मुक्त कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र मणी पाण्डेय ने बताया कि हमारी पुलिस टीम ने मौके पर त्वरित कार्रवाई की, जिससे इस क्रूरता का प्रयास नाकाम हुआ। हम आरोपियों की तलाश कर रहे हैं और उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- धनपुरी में युवक की संदिग्ध मौत से क्षेत्र में फैली दहशत, पुलिस ने शुरू की जांच, खोह जंगल में मिली लाश

चार दिन पहले वन विभाग ने की थी कार्रवाई
शहडोल जिले में वन विभाग ने शनिवार के दिन बड़ी कार्रवाई की थी। विभाग ने बाघ के नाखूनों की तस्करी करते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने यह नाखून एक मृत पड़े बाघ से निकाले थे। बाघ संजय गांधी टाइगर रिजर्व में मृत पड़ा था। आरोपियों के पास से 5 नाखून और 2 बाइक जब्त की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed