फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol Road Accident High speed Bolero collided with tree driver died incident on Shahdol-Rewa main road

Shahdol Road Accident: तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, चालक की मौत, शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग की घटना

Mon, 28 Apr 2025 12:18 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 28 Apr 2025 12:18 PM IST
सार

ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे ने कहा, यह घटना शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पर हुई है। हम मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Shahdol Road Accident High speed Bolero collided with tree driver died incident on Shahdol-Rewa main road
दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने पेड़ से टकराकर चालक की मौके पर ही जान ले ली। यह घटना बीती रात हुई, जब वाहन बाणसागर से ब्यौहारी की ओर जा रहा था। मृतक की पहचान 45 वर्षीय विनय कुमार गुप्ता के रूप में हुई है, जो बाणसागर के निवासी थे। घटना के समय वाहन चालक विनय वाहन में अकेले ही सवार थे।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय वाहन की गति अत्यधिक थी और अचानक पेड़ के साथ टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मछली पकड़ने के लिए तालाब में लगाया था करंट, नहाने पहुंचे दो बच्चों की करंट लगने से मौके पर ही मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि वाहन का पंजीकरण संख्या एमपी-18 सी-5099 था। ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे ने कहा, यह घटना शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पर हुई है। हम मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना ब्यौहारी तहसील के सामने घटी है। तेज रफ्तार वाहन सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गया, जिससे चालक विनय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।


स्थानीय निवासियों ने कहा कि तहसील के सामने कई पेड़ लगे हैं, जिसमें टक्कर होने से आए दिन वाहन चालक घायल होते हैं और कुछ की मौत हो जाती है। तहसील और कोर्ट में आमने-सामने होने से सुबह से शाम तक लोगों की काफी आवाजाही रहती है। यह मार्ग शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग है। बीते माह पहले एक बुजुर्ग को भी एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया था, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: भागवत कथा स्थल की सफाई में जा रहा नगर पालिका का वाहन पलटा, एक की मौत, 12 महिला-पुरुष सफाईकर्मी घायल

वकीलों ने शहडोल-रीवा मार्ग पर चक्का जाम लगा कर, ब्रेकर बनवाने की जिला प्रशाशन से मांग की थी। लेकिन वकीलों पर ही मार्ग को जाम करने पर मामला दर्ज किया गया था। उस दौरान सड़क निर्माण एजेंसी ने वकीलों के विरोध के बाद कुछ ब्रेकर बनवाए थे। स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां कई ब्रेकर बनवाने की आवश्यकता है, जिससे वाहनों की रफ्तार कम हो सके और सड़क हादसों में कमी आ सके। विनय कुमार गुप्ता के परिवार में शोक की लहर है। उनके पड़ोसी ने बताया, वह बहुत अच्छे इंसान थे। उनके चले जाने से परिवार और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।स्थानीय समाज में उनकी अनुपस्थिति का गहरा असर पड़ेगा। पुलिस ने मौके से मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed