फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   One accused caught with ganja worth lakhs of rupees, one quintal 74 kg ganja seized in Artika car

Shahdol News: 10 लाख के गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कार में भरकर ले जाया जा रहा था 174 किलो गांजा

Sat, 21 Sep 2024 10:47 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 21 Sep 2024 10:47 AM IST
सार

जब्त गांजे की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। बताया जा रहा है  कि शहडोल जिले के रास्ते से उत्तर प्रदेश की ओर गांजा ले जाया जा रहा था। पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
One accused caught with ganja worth lakhs of rupees, one quintal 74 kg ganja seized in Artika car
खैरहा पुलिस ने जप्त की गांजे से भरी कार

विस्तार

शहडोल जिले के खैरहा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक अर्टिगा कार से 1 क्विंटल 74 किलो गांजा बरामद किया है। स मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। लखवारिया से बुढार की ओर जा रही गांजा लदी कार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने करकटी के पास नाकेबंदी कर रोका।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई कार्रवाई की जा रही हैं। खैरहा पुलिस ने भी इसी कड़ी में यह बड़ी सफलता हासिल की। बताया गया कि अर्टिगा कार में बोरियों में भरकर 1 क्विंटल 74 किलो गांजा रखा हुआ था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सिरोंजा मार्ग पर नाकेबंदी की और वाहन को रोका। वाहन में सवार एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य आरोपी वाहन छोड़कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और गांजा को जब्त कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जब्त गांजे की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। बताया जा रहा है  कि शहडोल जिले के रास्ते से उत्तर प्रदेश की ओर गांजा ले जाया जा रहा था। इससे पहले भी शहडोल पुलिस ने इसी मार्ग से कई बार गांजे की तस्करी के प्रयासों को विफल किया है। एसपी के निर्देश पर खैरहा थाना प्रभारी दिलीप सिंह और उनकी टीम ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह गांजा कहां से लोड किया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed