फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol Road Accident Four people died two people were seriously injured collision between trailer and auto

Shahdol Road Accident: ट्रेलर और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोगों की मौत, दो लोग गंभीर घायल

Sat, 06 Jul 2024 09:12 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 06 Jul 2024 09:12 AM IST
सार

बुढ़ार में शुक्रवार की देर शाम भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रेलर ने ऑटो को ठोकर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई तो दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Shahdol Road Accident Four people died two people were seriously injured collision between trailer and auto
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल के बुढ़ार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रेलर ने ऑटो को ठोकर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई तो दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, अनूपपुर से शहडोल की ओर ट्रेलर आ रहा था और शहडोल से ओपीएम की ओर ऑटो जा रही थी, जिसमें आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन


बता दें कि ऑटो में कुल छह लोग सावर थे, जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई एवं दो महिलाओं की मेडिकल कॉलेज में मौत हुई है। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज 108 एंबुलेंस के सहारे भेजा गया है। बुढ़ार थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑटो और ट्रेलर में आमने-सामने भिड़ंत हुई है। घटना एनएच 43 के रुंगटा-पकरिया गांव के बीच की है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा। जहां दो लोगों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि मौके पर ही दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया था और चार घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जिसमें दो अन्य महिलाओं ने भी मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया है। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।  पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार, ट्रेलर में गिट्टी लोड है। घटना के बाद एनएच-43 में कुछ देर के लिए जाम लग गया था। पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed