फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   room's lock broken and Rs. 10 lakhs were stolen, thieves targeted the newly wed bride's room

Shahdol News: सुने कमरे का ताला तोड़ कर दस लाख की चोरी, नई नवेली दुल्हन के कमरे को चोरों ने बनाया निशाना

Tue, 27 May 2025 12:45 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 27 May 2025 12:45 PM IST
सार

ब्यौहारी पुलिस ने अनुसार, घर से लगभग 9 तोला सोना, 1 किलो चांदी और 5 हजार समेत करीब 10 लाख का माल चोरी हुआ है। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है। 

विज्ञापन
room's lock broken and Rs. 10 lakhs were stolen, thieves targeted the newly wed bride's room
ब्यौहारी थाना क्षेत्र में 10 लाख की चोरी।

विस्तार

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के अखेटपुर गांव में एक सूने कमरे का ताला तोड़कर लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। इस घर में हाल ही में विवाह हुआ था। नई नवेली दुल्हन के कमरे का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कृष्ण बहादुर पटेल के पुत्र का विवाह 6 मई को संपन्न हुआ था। पुत्र छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नौकरी करता है। विवाह के बाद नई बहू घर आई थी और गहने साथ लाई थीं। बहू अपने मायके चली गई थी और बेटा वापस रायगढ़ लौट गया था। इस कारण उनके कमरे में ताला लगा था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आंतें बाहर आईं, बच्चेदानी फटी, रातभर दरिंदगी के बाद महिला को घर लाए परिजन, पर नहीं बुलाई पुलिस; पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्ण बहादुर पटेल ने बताया कि घर के अन्य लोग आंगन में बाहर सो रहे थे। तभी बीती रात्रि अज्ञात चोर घर में घुसे और बहू के कमरे का ताला तोड़कर उसके कीमती गहने चोरी कर ले गए। कृष्ण बहादुर ने बताया कि बहू का कमरा कुछ दूर स्थित है, जिससे रात में घुसे चोरों की आहट नहीं मिली। सुबह जब परिवार जागा तो बेटे-बहू के कमरे में लगा ताला टूटा हुआ था और दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा गया तो सारा सामान बिखरा पड़ा था, जिससे यह अंदाजा लगाया गया कि घर में चोरी हो गई है। इसके बाद बेटे-बहू और पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें: सड़क पर संबंध, जेल में नेताजी, ब्लैकमेल-वायरल वीडियो से लेकर गिरफ्तारी तक की कहानी; वो आठ मिनट पड़े भारी

मौके पर पहुंची ब्यौहारी पुलिस ने बताया कि घर से लगभग 9 तोला सोना, 1 किलो चांदी और 5 हजार नगद,  करीब 10 लाख का माल चोरी हुआ है। कृष्ण बहादुर की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed