फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Elephant on the road, due to which Shahdol Raipur road is closed, forest department is monitoring

Shahdol News: सड़क पर दिखे चार जंगली हाथी, शहडोल-पड़रिया मार्ग अस्थायी रूप से बंद

Mon, 14 Jul 2025 02:50 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 14 Jul 2025 02:50 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में सिंहपुर रोड पर सोमवार सुबह चार जंगली हाथियों के सड़क पर आ जाने से अफरा-तफरी मच गई। हाथियों के सड़क पर करीब एक किलोमीटर तक विचरण करने के कारण शहडोल-पड़रिया मार्ग को वन विभाग और पुलिस ने अस्थायी रूप से बंद करा दिया।

विज्ञापन
Elephant on the road, due to which Shahdol Raipur road is closed, forest department is monitoring
शहडोल रायपुर मार्ग में हाथी।

विस्तार

शहडोल जिले के सिंहपुर रोड पर सोमवार सुबह चार जंगली हाथियों के सड़क पर आ जाने से हड़कंप मच गया। स्थिति को देखते हुए वन विभाग और पुलिस ने शहडोल से पड़रिया तक का मार्ग अस्थायी रूप से बंद करा दिया। यह मार्ग शहडोल को पड़रिया होते हुए रायपुर (छत्तीसगढ़) से जोड़ता है और काफी व्यस्त माना जाता है।
विज्ञापन


चारों जंगली हाथी पिछले दो दिनों से शहडोल क्षेत्र में लगातार घूम रहे हैं। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार इनकी निगरानी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि पहले इन हाथियों को घुनघुटी वन परिक्षेत्र के मालचूहा और शाहपुर गांव के ग्रामीणों ने खदेड़ा था, जिसके बाद शनिवार तड़के करीब 4 बजे ये हाथी शहडोल वन परिक्षेत्र के विचारपुर गांव की नर्सरी तक पहुंच गए थे।
विज्ञापन


रविवार की रात इन हाथियों ने फिर से विचरण शुरू किया और चुनिया की ओर बढ़ गए। इस दौरान ग्रामीणों ने एकत्र होकर पटाखे फोड़े और उन्हें वापस जंगल की ओर खदेड़ दिया। ग्रामीणों की सतर्कता के चलते हाथी आबादी वाले क्षेत्र में नहीं पहुंच सके। रविवार सुबह ये हाथी सिंहपुर क्षेत्र के ऐताझर के जंगल में डेरा डाले हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सागर जिले में बारिश के बीच बड़ा हादसा, सुनार नदी में नहाते समय वृद्ध बहा, तलाश जारी

सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे चारों हाथी सिंहपुर रोड पर आ गए और लगभग एक किलोमीटर तक सड़क पर चलते रहे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने पुलिस की मदद से मार्ग को दोनों ओर से बंद करवा दिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक शहडोल-पड़रिया मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रही और दोनों ओर लंबा जाम लग गया। यहां तक कि 108 एंबुलेंस भी मार्ग में फंसी रही। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे हाथियों के पास न जाएं और पूरी तरह सतर्क रहें। विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed