{"_id":"66da97ff29cf1521560f373c","slug":"elderly-people-are-being-cheated-by-giving-lift-two-people-were-victimized-within-a-month-both-incidents-took-place-in-beohari-police-station-area-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2075066-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: लिफ्ट देकर बुजुर्गों के रुपये किए जा रहे पार, एक महीने में दो लोगों को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: लिफ्ट देकर बुजुर्गों के रुपये किए जा रहे पार, एक महीने में दो लोगों को बनाया शिकार
Fri, 06 Sep 2024 12:15 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 12:15 PM IST
सार
इन दिनों बुजुर्गों को चार पहिया वाहन में लिफ्ट देने का बहाना देकर उनके रुपये पार कर दिए जा रहें हैं। एक माह के अंदर ब्यौहारी थाना क्षेत्र मे ऐसी दो वारदात हो चुकी हैं।
विज्ञापन
रिटायर्ड शिक्षक
विस्तार
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र मे इन दिनों बुजुर्गों के साथ अलग तरीके से ठगी की जा रही है। उनको चार पहिया वाहन मे लिफ्ट देने का बहाना देकर बिठाया जाता है, फिर बातों में उलझाकर उनके रुपए पार कर दिए जा रहें हैं। एक माह के अंदर ब्यौहारी थाना क्षेत्र मे ऐसी दो वारदात हो चुकी हैं। यह गिरोह बैंक से पेंशन और अथवा अपनी जमा पूंजी निकालने वाले बुजुर्गों को निशाना बना रहा है।
ब्योहारी थाना में लिखित शिकायत देते हुए सेवानिवृत शिक्षक शम्भू प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 88 वर्ष निवासी ग्राम पपौध थाना पपौध ने बताया कि गत दिवस मैं अपने घर पपौध से ब्यौहारी सेंट्रल बैंक मे अपने खाते से पैसा निकालने गया था। जहां से मैंने अपने खाते से कुल 70 हजार रुपए निकाले। जिसमें से बच्ची को देने के लिए 12 हजार रुपए अलग से निकालकर जेब में रख लिया और शेष 58 हजार रुपए बैग में रख लिए। इसके बाद मै बैंक से रोड की ओर निकला और बस स्टैंड जाने के लिए ऑटो का इंतजार करने लगा। इतने में एक सफेद रंग की कार आकर मेरे सामने रुकी। उसे मैंने नहीं रुकवाया, वो मुझे बोला कहां जा रहे हैं और बोला कि मैं आपको छोड़ देता हूं। उसकी बात सुनकर मुझे ऐसा लगा कि शायद यह लोग मेरे कोई छात्र होगे।
गेट बंद करने का बनाया बहाना
पीड़ित शिक्षक ने बताया कि उस गाड़ी में कुल दो लोग थे और कुछ ही दूर जाने के बाद बोले चाचा गाड़ी का दरवाज़ा अच्छे से बंद कर दीजिए। जैसे ही मैं गेट बंद करने के लिए नीचे झुका इतने में मेरे बैग से 58 हजार रूपये निकाल लिए और मुझे बस स्टैंड से पहले ही उतार दिया। बुजुर्ग शिक्षक ने बताया कि मैं उन लोगों को नहीं पहचानता हूं।
विज्ञापन
उतरने के बाद देखा बैग
पीड़ित ने बताया कि गाड़ी से उतरने के बाद जब मैंने बैग खोला तो देखा कि उसमे पैसे नहीं थे। मैं गाड़ी का नंबर नहीं देख पाया। कार में जो बगल में जो बैठा था, उसके पैरो में घाव था और पैर से खून निकल रहा था और पैर पर सफ़ेद दाग थे।
माह पर पूर्व भी हुआ था ऐसा
पता चला है कि बीते माह 7 अगस्त को भी इसी तरह की घटना हुईं थी। इसमें सेवानिवृत रेलकर्मी रामदास पिता चिंतामणि रजक निवासी ग्राम पपौध अपने घर से ब्योहारी स्टेट बैंक ब्योहारी पेंशन की राशि निकालने गए थे। जहां उन्होंने अपने खाते से 15 हजार रुपये निकाले थे। इसके बाद उन्हें भी इसी तरह कार मे लिफ्ट देकर रास्ते मे दरवाजा ठीक से बंद करने की बात कही गई थी। और फिर खटखरिहा तालाब के पास उतार दिया गया था। गाड़ी से उतरने के बाद उन्हें भी पता चला था कि उनके बैग से रुपये पार कर दिया गया है। उक्त मामले की शिकायत भी ब्योहारी थाना मे की गई थी लेकिन आज तक उक्त मामले मे भी पुलिस के हाथ आरोपी नही लग सके हैं।