फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Diesel stolen from a truck parked in Van Vihar Dhaba of Shahdol

Shahdol News: भोजन करने के लिए ढाबे पर रुका था ट्रक ड्राइवर, 40 लीटर डीजल हो गया चोरी, अब पुलिस तलाश रही चोर

Fri, 16 Aug 2024 12:41 PM IST
Shahdol Bureau शहडोल ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2024 12:41 PM IST
सार

शहडोल के ब्यौहारी में वन विहार ढाबे पर खड़े ट्रक से डीजल चोरी का मामला सामने आया है। ट्रक चालक ने मामले की शिकायत थाने में की है। चालक ने बताया कि वह सतना से लोडिंग करने खाली ट्रक लेकर ब्यौहारी पहुंचा था। यहां ट्रक से 40 लीटर डीजल चोरी हो गया। 

विज्ञापन
Diesel stolen from a truck parked in Van Vihar Dhaba of Shahdol
ट्रक के टैंक से चोरी हुआ डीजल टैंक को दिखता चालक

विस्तार

शहडोल जिले के ब्यौहारी के वन विहार ढाबा में खड़े एक ट्रक से डीजल चोरी का मामला सामने आया है। ट्रक चालक ने इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। चालक जीवनलाल साकेत, जो सतना जिले का निवासी है, ने बताया कि वह सतना से खाली ट्रक लेकर ब्यौहारी पहुंचा था। रात करीब नौ बजे उसने वन विहार ढाबे के पास ट्रक खड़ा कर खाना खाया और वहीं सो गया। सुबह उठने पर उसने पाया कि ट्रक के टैंक से करीब 40 लीटर डीजल चोरी हो चुका था।

विज्ञापन


स्थानीय रहवासियों का कहना है कि ब्यौहारी और आसपास के थाना क्षेत्रों में हाईवे पर खड़े भारी वाहनों से डीजल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ट्रक चालकों द्वारा इन घटनाओं की शिकायतें अक्सर थानों में दर्ज कराई जाती हैं, लेकिन कई बार पुलिस बिना शिकायत दर्ज किए ही चालकों को भगा देती है। इस मामले में भी, जब जीवनलाल ने ढाबे के कर्मचारियों को डीजल चोरी की जानकारी दी, तो उन्होंने उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया और उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद परेशान चालक ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के लिए यह केस नई चुनौती बन गया है। 
विज्ञापन


ढाबे पर पहले भी हुई थी चोरी
कुछ समय पहले इसी ढाबे पर एक यात्री बस में सवार व्यक्ति का 37 लाख रुपये से भरा बैग चोरी हो गया था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी का कहना है कि ट्रक से डीजल चोरी की शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ढाबों पर रात में नियमित रूप से पुलिस पेट्रोलिंग की जा रही है और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed