फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bus full of passengers overturned in Mithori forest, driver seriously injured, 20 passengers injured

Shahdol News: यात्रियों से भरी बस मिठौरी जंगल में पलटी, 20 यात्री घायल, चालक की हालत गंभीर

Wed, 04 Sep 2024 10:30 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 04 Sep 2024 10:30 AM IST
सार

थाना प्रभारी सिंहपुर आरपी रावत ने बताया कि बस ओवरलोड थी, उसमें 50 से अधिक यात्री बस में सवार थे। घटना में 20 यात्री घायल हुए हैं। बस चालक की हालत गंभीर है। बस लखनऊ से कवर्धा जा रही थी, मिठौरी जंगल में वह पलट गई।

विज्ञापन
Bus full of passengers overturned in Mithori forest, driver seriously injured, 20 passengers injured
सड़क दुर्घटना में पलटी बस, मौके पर पुलिस मौजूद

विस्तार

शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे में घायलों में बस चालक की हालत गंभीर बनी हुइ है। यह बस उत्तर प्रदेश के लखनऊ से छत्तीसगढ़ के कवर्धा जा रही थी। हादसा मिठौरी जंगल की एक टर्निंग पर हुआ, जहां चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क पर पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ की भोरम देव कंपनी की बस (क्रमांक सीजी 09 जेएल 7181) में 50 से अधिक यात्री सवार थे। बस सिंहपुर से 3 किलोमीटर आगे मिठौरी जंगल की टर्निंग पर पलटी। टर्न करते समय बस बिजली के पोल से टकराई और सड़क पर जा पलटी, जिससे सवार यात्रियों को चोटें आईं। दुर्घटना के बाद सड़क से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा। सिंहपुर पुलिस और यातायात पुलिस ने मिलकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सिंहपुर आर.पी. रावत के अनुसार, बस ओवरलोड थी और 50 से अधिक यात्री बस में सवार थे। इस घटना में 20 यात्री घायल हुए हैं, जबकि बस चालक की हालत गंभीर है। दुर्घटना के बाद, यातायात पुलिस टीम ने बस को सड़क से हटाने का काम किया ताकि आवागमन अवरुद्ध न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed