फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Budhar police seized two tractors transporting illegally excavated sand, driver absconded

Shahdol News: रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते दो ट्रैक्टरों को बुढार पुलिस ने किया जब्त, चालक फरार

Sun, 09 Mar 2025 12:39 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 09 Mar 2025 12:39 PM IST
सार

बुढार थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि समीप स्थित नदी से अवैध रूप से रेत उत्खनन कर दो ट्रैक्टरों से परिवहन किया जा रहा है। पुलिस ने दो ट्रैक्टर जब्त कर लिए हैं। वहीं, चालक फरार हो गए। 

विज्ञापन
Budhar police seized two tractors transporting illegally excavated sand, driver absconded
पुलिस ने जब्त किए ट्रैक्टर।

विस्तार

शहडोल जिले में रेत का काला कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुढार पुलिस ने अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर चालकों और मालिकों पर मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई बुढार थाना क्षेत्र के रुंगटा तिराहे पर की गई।  

विज्ञापन

 
बुढार थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि समीप स्थित नदी से अवैध रूप से रेत उत्खनन कर दो ट्रैक्टरों से परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर रुंगटा तिराहे पर नाकाबंदी की। जैसे ही चालकों ने पुलिस को देखा, वे ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है। साथ ही चालकों और मालिकों पर खनिज अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता का पुलिस पर आरोप
वहीं, कांग्रेस नेता सुफियान खान ने बुढार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की शह पर रेत का काला कारोबार जिले में लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बीते साल रेत माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचलकर एक एएसआई और एक पटवारी की हत्या कर दी थी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि वरिष्ठ अधिकारियों के दबाव के बाद ही बुढार पुलिस ने यह कार्रवाई की है, जो केवल दिखावा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed