{"_id":"69f81f5e4f6dc101a7034f51","slug":"brother-turns-murderer-over-minor-dispute-accused-arrested-from-forest-after-8-days-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4240593-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: मामूली विवाद में भाई बना हत्यारा, बड़े भाई को मारकर जंगल में छुपा, आठ दिन बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: मामूली विवाद में भाई बना हत्यारा, बड़े भाई को मारकर जंगल में छुपा, आठ दिन बाद गिरफ्तार
Mon, 04 May 2026 10:58 AM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 10:58 AM IST
सार
जिले के ग्राम सारंगपुर में भाई-भाई के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया, जहां मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। वारदात के बाद आरोपी कई दिनों तक जंगल में छिपा रहा, लेकिन पुलिस की रणनीति और सतर्क निगरानी के चलते उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खैरहा थाना क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली विवाद में बड़े भाई की लोहे की सब्बल से हत्या कर फरार हुआ आरोपी करीब 8 दिनों तक जंगल में छिपा रहा, जिसे पुलिस ने सूझबूझ से पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 24 अप्रैल को ग्राम सारंगपुर निवासी जगमोहन कोल ने अपने सगे बड़े भाई पन्नेलाल कोल पर लोहे की सब्बल से हमला कर दिया था। हमले में पन्नेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Indore: इंदौर के जैन मंदिर से चांदी और अष्ठधातु की मूर्तियां चोरी, कलश भी ले गए
विज्ञापन
थाना प्रभारी उमाशंकर चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी रही। आरोपी मोबाइल फोन का उपयोग नहीं कर रहा था, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो गया था। इतना ही नहीं वह जंगल में ही छिपकर ठिकाना बदलता रहता था और पुलिस की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहा था।
घटना के बाद पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया, जिससे अहम जानकारी मिली कि आरोपी आसपास के घरों से खाना मंगाकर अपनी जरूरतें पूरी कर रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने नई रणनीति बनाई और सिविल ड्रेस में जंगल के आसपास बने घरों में निगरानी शुरू की। एक रात आरोपी खाना लेने के लिए एक घर पहुंचा, तभी पहले से घात लगाए पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान गुस्से में आकर उसने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
