फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bansagar Dam’s 12 Gates Open, 7,525 Cumecs Water Discharged into Son River; Situation Seen After 6 Years

शहडोल: बाणसागर डैम के 12 गेट खुले, सोन नदी में 7525 क्यूमेक्स पानी का बहाव; छह साल बाद बनी ऐसी स्थिति

Sat, 26 Sep 2026 03:40 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2026 03:40 PM IST
सार

शहडोल में लगातार बारिश के बीच बाणसागर बांध का जलस्तर पूर्ण जलभराव स्तर पर पहुंच गया। शनिवार दोपहर 12 बजे बांध के 18 में से 12 गेट तीन-तीन मीटर खोलकर पानी छोड़ा गया। करीब छह साल बाद एक साथ इतने गेट खुले हैं। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी। 

विज्ञापन
Bansagar Dam’s 12 Gates Open, 7,525 Cumecs Water Discharged into Son River; Situation Seen After 6 Years
12 गेट खुले।

विस्तार

शहडोल जिले में पिछले 48 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच बाणसागर बांध में जलभराव बढ़ने के बाद शनिवार दोपहर 12 बजे 18 में से 12 गेट खोल दिए गए। कैचमेंट क्षेत्र में लगातार बारिश और बांध में बढ़ती आवक को देखते हुए जल निकासी बढ़ाई गई है। करीब 6 साल बाद ऐसी स्थिति बनी है, जब बांध के 12 गेट एक साथ खोले गए हैं। प्रशासन और बांध प्रबंधन की ओर से नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


26 सितंबर को दोपहर 12 बजे बाणसागर बांध का जलस्तर 341.64 मीटर दर्ज किया गया, जो बांध के पूर्ण जलभराव स्तर 341.64 मीटर के बराबर है। बांध में 5429.60 एमसीएम जल भंडारण है और जलभराव 100 प्रतिशत है। कैचमेंट क्षेत्र से बांध में 7525.73 क्यूमेक्स पानी की आवक हो रही है। इतनी ही मात्रा में पानी की निकासी दर्ज की गई है। बांध के 12 रेडियल गेट क्रमांक 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14 और 15 को तीन-तीन मीटर खोला गया है। इन गेटों से स्पिलवे के जरिए 7243 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा पावर हाउस, हेड रेगुलेटर, आरबीसी और भितरी से भी पानी की निकासी हो रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी का जलवा: बैतूल के दिव्यांग तैराक रामबरन पाल ने फतह किया इंग्लिश चैनल, डोवर से फ्रांस तक लहराया तिरंगा
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 35.4 मिमी औसत बारिश
26 सितंबर को जिले में औसतन 35.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सोहागपुर में सबसे अधिक 53 मिमी, बुढ़ार में 49 मिमी, गोहपारू में 37 मिमी, जैतपुर और चनौढ़ी में 31-31 मिमी, जयसिंहनगर में 27 मिमी और ब्यौहारी में 20 मिमी बारिश हुई। जिले में 26 सितंबर तक कुल औसत वर्षा 1205 मिमी पहुंच गई है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 1101.7 मिमी बारिश दर्ज हुई थी।

लगातार बारिश से जिले के नदी-नालों में पानी बढ़ रहा है और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गणेश विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं से सोन नदी और अन्य जलस्रोतों के किनारे जाने से बचने तथा नदी के आसपास रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। बाणसागर प्रबंधन जलस्तर और आवक पर लगातार नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed