फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News: New superfast train will run between Udaipur City-Chandigarh from September 27

MP News: उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ के बीच दौड़ेगी नई सुपरफास्ट ट्रेन, रतलाम मंडल के चंदेरिया पर भी होगा ठहराव

Thu, 25 Sep 2025 02:01 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Thu, 25 Sep 2025 02:01 PM IST
सार

इस ट्रेन का ठहराव रतलाम मंडल के चंदेरिया सहित राजस्थान और हरियाणा के कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा। ट्रेन में एलएचबी कोच रहेंगे जिनमें सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
Ratlam News: New superfast train will run between Udaipur City-Chandigarh from September 27
उदयपुर सिटी-चण्डीगढ़ सुपरफास्ट ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखकर रेलवे की ओर से 27 सितंबर 2025 से उदयपुर सिटी से चंडीगढ़ के बीच द्विसाप्ताहिक नई ट्रेन चलाई जाएगी। इस उदयपुर सिटी-चण्डीगढ़ एक्सप्रेस द्विसाप्ताहिक ट्रेन का स्टापेज हरियाणा और राजस्थान के अनेक रेलवे स्टेशनों के साथ पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के चंदेरिया रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा।
विज्ञापन


रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि ट्रेन संख्या 20989 उदयपुर सिटी-चण्डीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 27 सितंबर 2025 से प्रति बुधवार एवं शनिवार को उदयपुर सिटी से 16.05 बजे चलेगी तथा अगले दिन 09.50 बजे चण्डीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसका रतलाम मंडल के चंदेरिया रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान 18.00/18.02 बजे होगा। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 20990 चंडीगढ़ उदयपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 28 सितम्बर 2025 से चण्डीगढ़ रेलवे स्टेशन से प्रति गुरुवार एवं रविवार को 11.20 बजे चलेगी तथा अगले दिन प्रात: 05.25 बजे उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसका रतलाम मंडल के चंदेरिया रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान शुक्रवार एवं सोमवार को 02.55/02.57 बजे होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जनपद कार्यालय में चोरी या साजिश? सांसद, विधायक निधि और गरीबी रेखा से जुड़ी फाइलें गायब, मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में राणाप्रतापनगर, मावली, कपासन, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर (जयपुर), दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, झझ्झर, रोहतक, जिंद, नरवाना, कैथल, कुरूक्षेत्र, अंबाला कैंट रेल्वे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह सुरफास्ट ट्रेन एलएचबी रेक से चलेगी, जिसमें सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। इन ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed