{"_id":"67b56613abce0a518403be2a","slug":"answer-sheets-of-11th-exam-of-godaru-school-missing-department-has-not-yet-been-able-to-decide-who-is-responsible-police-is-investigating-children-will-have-to-give-the-exam-again-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2643333-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: गोड़ारू स्कूल की 11वीं परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं गायब, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: गोड़ारू स्कूल की 11वीं परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं गायब, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 19 Feb 2025 11:36 AM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:36 AM IST
सार
प्रभारी प्राचार्य यशवंत सिंह ने गोहपारू थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके अनुसार 14 फरवरी को स्कूल के कमरे से उत्तर पुस्तिकाओं का एक बंडल गायब हो गया। हालांकि, स्थानीय चर्चा के अनुसार उत्तर पुस्तिकाएं रास्ते में उस वक्त गायब हुईं जब मूल्यांकन केंद्र ले जाने वाला व्यक्ति चाय-नाश्ता करने रुका था।
विज्ञापन
गोहपारू थाना क्षेत्र का मामला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के एक स्कूल से भूगोल विषय की कक्षा 11वीं की उत्तर पुस्तिका गायब हो जाने का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत भी थाने में दर्ज करवाई गई है, लेकिन जो शिकायत दर्ज करवाई गई है उसमें जिक्र किया गया है कि चोरी स्कूल में हुई है, लेकिन चर्चा कुछ और है। हालांकि विभाग ने अब तक इस मामले पर यह तय नहीं किया है कि दोषी कौन है। पुलिस अपनी जांच कर रही है। अब बच्चों की दिक्कत बढ़ गई है, क्योंकि बच्चों को दोबारा एग्जाम देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विकासखंड गोहपारू अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोड़ारू अंतर्गत कक्षा 11वीं की परीक्षा की भूगोल विषय की उत्तर पुस्तिकाएं गायब हो जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में प्रभारी प्राचार्य यशवंत सिंह द्वारा गोहपारू थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसमें बताया गया कि स्कूल के कमरे से उत्तर पुस्तिकाओं का एक बंडल 14 फरवरी को गायब हो गया। स्कूल में अध्ययनरत 24 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। अब यह परीक्षा दोबारा 24 फरवरी को आयोजित की जाएगी। दूसरी ओर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
मामले में लीपापोती किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। पुलिस में दर्ज शिकायत में यह कहा गया है कि कापियां स्कूल से गायब हुईं, लेकिन यह नहीं बताया गया कि किसकी लापरवाही से ऐसा हुआ। वहीं इस बात की चर्चा है कि परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन केंद्र में जमा करने ले जाया जा रहा था। गोहपारू पहुंचने के पहले रास्ते में उस समय कापियां गायब हुईं, जब ले जाने वाला सख्श चाय-नाश्ता करने रुका था। लोगों का कहना है कि मामला जो हो लेकिन कापियां गायब होने के इस गंभीर मामले में जिला शिक्षाधिकारी द्वारा भी हीलाहवाली की गई। किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अब छात्रों को दोबारा परीक्षा देना पड़ेगा।
विज्ञापन
फूल सिंह मारपाची, जिला शिक्षाधिकारी शहडोल
ने बताया की मामले की सूचना गोहपारू थाने में दर्ज कराई गई है। प्रकरण की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 16 फरवरी को भोपाल दी गई थी। वहां से मिले निर्देशानुसार 24 तारीख को पुन: परीक्षा ली जाएगी। मामले में किसकी लापरवाही है, इसकी भी जांच कराई जा रही है।
गोहपारू थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने बताया कि मामले में शिकायत दर्ज हुई है। हम जांच कर रहे हैं। पर कुछ लोगों ने आकर थाने में यह भी बताया है कि वह उत्तर पुस्तिका रास्ते से गायब हुई है हम मामले की पड़ताल कर रहे हैं।
