{"_id":"6ab5288048a3fa135c0c06ad","slug":"allegations-of-allopathic-treatment-at-a-homeopathy-registered-facility-health-department-seals-polyclinic-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4760610-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहडोल: होम्योपैथी के पंजीयन पर एलोपैथी इलाज का आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने पॉलीक्लिनिक किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहडोल: होम्योपैथी के पंजीयन पर एलोपैथी इलाज का आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने पॉलीक्लिनिक किया सील
Thu, 24 Sep 2026 07:56 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 07:56 PM IST
सार
शहडोल के बुढार में होम्योपैथी पंजीयन की आड़ में एलोपैथिक इलाज किए जाने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़गैया पॉलीक्लिनिक को सील कर दिया। विभाग के अनुसार, क्लीनिक पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी थी। निरीक्षण के दौरान संचालक द्वारा टीम से अभद्रता किए जाने की बात भी सामने आई।
विज्ञापन
छापा मारने पहुंचे अधिकरी।
विस्तार
शहडोल के सोहागपुर ब्लॉक क्षेत्र में होम्योपैथी के पंजीयन की आड़ में एलोपैथिक इलाज किए जाने का मामला सामने आया है। बुढार के सरईकापा स्थित बड़गैया पॉलीक्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया। विभाग को यहां नियमों के विपरीत इलाज किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन
शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पॉलीक्लिनिक पहुंचकर जांच की। आरोप है कि संस्थान के पास होम्योपैथी चिकित्सा का पंजीयन होने के बावजूद मरीजों को एलोपैथिक पद्धति से उपचार उपलब्ध कराया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की और मौके पर ही क्लीनिक को सील कर दिया।
विज्ञापन
पहले से सील क्लीनिक में इलाज!
बताया जा रहा है कि बड़गैया पॉलीक्लिनिक के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। विभाग ने पूर्व में क्लीनिक को सील किया था, लेकिन बाद में यहां दोबारा इलाज शुरू होने की शिकायत सामने आई। करीब एक सप्ताह पहले भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया था। इसके बावजूद गतिविधियां जारी रहने की शिकायतें विभाग तक पहुंचती रहीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- टीकमगढ़ में तीन लाशें: मां पेड़ से लटकी मिली तो दो बच्चों के शव कुएं से बरामद; ससुराल-मायके पक्ष के अपने दावे
कार्रवाई करने पहुंची टीम से अभद्रता
लगातार शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस बार सख्त रुख अपनाते हुए क्लीनिक को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान क्लीनिक संचालक और स्वास्थ्य विभाग की टीम के बीच विवाद की स्थिति भी बनी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार संचालक ने कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम के साथ अभद्रता की।
लगातार की जा रही जांच
जिला स्वास्थ्य अधिकारी एसडी कवर ने बताया कि क्लीनिक के संबंध में शिकायतें मिलने के बाद नियमानुसार जांच और कार्रवाई की गई है। विभाग की कार्रवाई के बाद अब क्लीनिक में मरीजों का इलाज बंद हो गया है। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजेश मिश्रा ने बताया है कि जिले में लगातार क्लीनिकों की जांच की जा रही है। जांच पर गलत पाए जाने पर कार्यवाही जारी है।
