फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol Woman Beaten Up For Protesting Against Molestation, Shahdol Crime News

Shahdol News: शहडोल में शर्मनाक घटना, कार में बैठी महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर की मारपीट

Tue, 09 Jul 2024 12:19 PM IST
Shahdol Bureau शहडोल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 12:19 PM IST
सार

कार में बैठी महिला से पांच युवकों ने अश्लील हरकत की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इस शर्मनाक घटना को वहां मौजूद लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे।  

विज्ञापन
Shahdol Woman Beaten Up For Protesting Against Molestation, Shahdol Crime News
ब्यौहारी थाना शहडोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। बीच बाजार कार में सवार महिला के साथ पांच आरोपियों ने छेड़खानी की। फिर उसके साथ अश्लील हरकत की। जब महिला के पति व भाई ने विरोध किया तो उनके साथ जमकर मारपीट की गई। बीच-बचाव करने आई महिला के साथ भी मारपीट की गई।

विज्ञापन


ब्यौहारी निवासी एक 26 वर्षीय युवक बीते रात्रि अपनी 22 वर्षीय पत्नी एवं साले के साथ ग्राम मझौली जिला सीधी से अपनी कार से ब्यौहारी लौट रहा था। रास्ते में ब्योहारी थाना क्षेत्र के खरपा तिराहे के पास युवक ने कार किनारे खड़ी की। वह एवं उसका साला पानी लेने दुकान पर गे। महिला कार मे ही बैठी थी। कार की खिड़की के कांच खुले थे। उस समय पांच आरोपी कार के पास आए। महिला के साथ छेड़खानी करने लगे और अश्लील हरकत शुरू कर दी। महिला का पति व भाई पानी लेकर लौटे तो महिला ने उन्हें घटना की जानकारी दी। दोनों ने आरोपी युवकों के पास जाकर विरोध किया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। यह देखकर महिला कार से उतरकर बीच-बचाव करने आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन


इस घटना मे महिला समेत तीनों को चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ितों ने ब्यौहारी थाना पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस रात को ही मौके पर गई लेकिन आरोपियो का पता नहीं चल सका। घटना के समय तमाशबीन बने दूकानदारों ने अपनी-अपनी दुकाने बंद कर दी और घर चले गए। थाना प्रभारी अरुण पांडे ने कहा कि अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन वहां कोई नहीं मिला। तलाश के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सुरक्षा की खुली पोल
बीच तिराहे भीड़-भाड़ के बीच ऐसी घटना ने एक बार फिर महिला सुरक्षा की पोल खोल कर रख दी है। दिल्ली में हुए निर्भया कांड के बाद कहा जा रहा था कि देश व प्रदेश मे सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सजग है। जिस तरह आए दिन महिलाओ के उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं, उससे प्रतीत हो रहा है कि शासन-प्रशासन व पुलिस के सारे दावे सिर्फ खोखले हैं। जमीनी स्तर पर अगर कड़े कानून लागू होते तो शायद बीच-बाजार कार में सवार महिला के साथ ऐसी हरकत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed