फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A farmer working in the field in Barachh village died due to lightning, Damini app can save his life.

Shahdol News: खेत में काम कर रहा किसान आकाशीय बिजली की चपेट में आया, मौके पर हो गई मौत

Wed, 31 Jul 2024 02:27 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 31 Jul 2024 02:27 PM IST
सार

विशेषज्ञों का कहना है की दामिनी ऐप लोगों की जान बचा सकता है, जिनके पास भी एंड्रॉयड फोन है वह दामिनी ऐप को इंस्टॉल कर लें। आकाशीय बिजली गिरने के पहले ही वह लोगों को अलर्ट कर देता है। इससे उनकी जान बच सकती है।

विज्ञापन
A farmer working in the field in Barachh village died due to lightning, Damini app can save his life.
ब्यौहारी अस्पताल में पीएम के लिए लाया गया किसान का शव

विस्तार

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बराछ गांव में खेत में काम कर रहे किसान की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई है।  किसान खेत में काम कर रहा था, तभी तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी और उसकी चपेट में आने से 65 वर्षीय किसान बाबू कोल की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचन दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए विवेचना शुरू की।
विज्ञापन


बरसात के मौमस में जिले में आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की जान चली गई है। विशेषज्ञों का कहना है की दामिनी ऐप लोगों की जान बचा सकता है, जिनके पास भी एंड्रॉयड फोन है वह दामिनी ऐप को इंस्टॉल कर लें। आकाशीय बिजली गिरने के पहले ही वह लोगों को अलर्ट कर देता है। इससे उनकी जान बच सकती है।
विज्ञापन


कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर मृगेंद्र सिंह ने बताया कि ऐप फोन में इंस्टॉल करने के बाद बीप की आवाज देता है। अगर, आकाशीय बिजली आसपास गिरने वाली है तो आपको पहले से यह एप सूचना दे सकता है। इसके अलावा बिजली कड़कने के दौरान अगर, आप खुले आसमान के नीचे हैं तो कम से कम जगह पर नीचे बैठ जाएं और अपने हाथों को सर के ऊपर रख लें। आसपास कोई पक्का मकान है तो उसके अंदर रहकर भी अपनी जान की सुरक्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed