फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol : Unidentified vehicle collides with ambulance, killing three youths

शहडोल: अज्ञात वाहन ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत

Fri, 01 Jan 2021 07:53 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, शहडोल।
पीटीआई, शहडोल। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 01 Jan 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
Shahdol : Unidentified vehicle collides with ambulance, killing three youths
सांकेतिक तस्वीर

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर एक एंबुलेंस को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे एंबुलेंस में सवार एक मरीज समेत तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


जिले के बुढ़ार पुलिस थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने शुक्रवार को बताया कि 108 एंबुलेंस को देर बृहस्पतिवार की रात्रि अज्ञात वाहन ने शहडोल से करीब 12 किलोमीटर दूर लालपुर गांव के पास जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


चौहान ने बताया कि इस घटना में एंबुलेंस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान एंबुलेंस चालक पिंकू बैगा (18), साजन बैगा (20) एवं शंकर बैगा (19) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौहान ने बताया कि जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय साजन बैगा या शंकर बैगा में से किसी एक को बुढ़ार इलाके से उपचार कराने के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। चौहान ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed