{"_id":"647a27e30d99a8da30066b49","slug":"seven-year-old-innocent-dies-due-to-drowning-in-katni-s-waterfall-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni: वाटरफॉल में डूबने से मासूम की मौत, परिजनों ने सुरक्षा पर खड़े किए सवाल, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni: वाटरफॉल में डूबने से मासूम की मौत, परिजनों ने सुरक्षा पर खड़े किए सवाल, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 02 Jun 2023 11:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:03 PM IST
सार
गर्मियों की छुट्टी मनाने टीकमगढ़ से कटनी अपने नानी के घर आए सात वर्षीय अर्थव की राघव रीजेंसी के वॉटरफाल में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
कटनी जिले के वाटरफॉल में सात वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार गर्मियों की छुट्टी मनाने टीकमगढ़ से कटनी अपने नानी के घर पहुंचे थे सात वर्षीय अर्थव, अपनी मां नीलू और मौसी अनामिका गुप्ता के साथ वाटरफॉल राघव रीजेंसी घूमने गया था।
विज्ञापन
वहां मजे के दौरान अचानक से अफरा-तफरी मच गई। देखा तो अथर्व स्विमिंग पूल में बेसुध पड़ा हुआ था। आनन-फानन पर परिजनों ने पूल में कूदकर अथर्व को बाहर निकाला। उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच दौरान मासूम को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की मानें तो राघव एजेंसी के वाटरफॉल पर सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी। न कोई सिक्योरिटी गार्ड न कोई बच्चों की देखरेख करने वाला। फिलहाल पूरे मामले की जांच एनकेजे पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
