फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Serious allegations against teacher in Ratlam for showing obscene videos to girl students; accused arrested

MP News: शिक्षक पर छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने के गंभीर आरोप; गिरफ्तार आरोपी ने बताया साजिश

Sun, 29 Oct 2023 01:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 29 Oct 2023 01:45 PM IST
सार

Ratlam News: रतलाम में एक शिक्षक पर अपने पद की गरिमा का ध्यान न रखते हुए शर्मशार करने वाला काम करने का आरोप लगा है। आरोप है कि उक्त शिक्षक ने छात्राओं को मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाई। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Serious allegations against teacher in Ratlam for showing obscene videos to girl students; accused arrested
आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के गांव सेजावता में गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। यहां पदस्थ शासकीय स्कूल के शिक्षक पर छात्राओं को मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाने के गंभीर आरोप लगे है। इसकी शिकायत छात्राओं ने चाइल्ड लाइन पर की। काउंसलिंग के बाद दोनों छात्राओं ने औद्योगिक थाने पर शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने छात्राओं की शिकायत पर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शिक्षक का कहना है कि मुझे साजिश के तहत फंसाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रतलाम जिले के ग्राम सेजावता में एक शिक्षक पर अपने पद की गरिमा का ध्यान न रखते हुए शर्मशार करने वाला काम करने का आरोप लगा है। आरोप है कि उक्त शिक्षक द्वारा छात्राओं को मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाई गई। उसके बाद स्कूल की दो छात्राओं ने चाइल्ड लाइन में शिकायत की और काउंसिलिंग के बाद रतलाम के औद्योगिक थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने छात्राओं की शिकायत पर आरोपी शिक्षक फूल सिंह भगोरा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


शिक्षक पर आरोप है कि भूगोल की पढ़ाई करवाते समय छात्र-छात्राओं को उसने अपने मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो क्लिप दिखाई है। यहां मिडिल स्कूल में भूगोल पढ़ाने वाले शिक्षक फूल सिंह भगोरा पर दो छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाया है। आरोपी शिक्षक मोबाइल फोन में सौरमंडल से संबंधित जानकारी का वीडियो दिखाने के बहाने छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखा रहा था। छात्राओं ने इसकी शिकायत चाइल्ड लाइन के हेल्पलाइन नंबर पर की। हालांकि, आरोपी शिक्षक इस मामले को षडयंत्र पूर्वक की गई कार्रवाई करार देते हुए खुद को बेगुनाह बता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed