{"_id":"625119bcc0d1f1588078ce5f","slug":"seoni-two-killed-12-injured-in-separate-incidents-of-lightning","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिवनी: बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत, 12 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिवनी: बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत, 12 घायल
Sat, 09 Apr 2022 10:59 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 09 Apr 2022 10:59 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में शुक्रवार को बेमौसम बारिश से बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सिवनी जिले में बिजली गिरने से दो की मौत। (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिवनी जिले के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को बेमौसम बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए हैं।
जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने शनिवार को जानकारी दी कि शाम 5 बजे से शाम 6 बजे के बीच अचानक मौसम बदल गया। अचानक हुई बेमौसम बारिश और बिजली गिरने से कई लोगों की जान चली गई, साथ ही एक संपत्ति और बिजली की लाइनों को भी नुकसान पहुंचा है। अधिकारी ने बताया कि बरघाट, धरनाखुर्द, टिकरी, साल्हेकला, अष्टा और सपापर गांवों में बिजली गिरने की घटनाएं हुईं।
साल्हेकला में कुछ लोग खेत में फसल काटने के बाद वापस लौट रहे थे, इस दौरान बिजली गिरने से दीपचंद बोपचे (58) की मौत हो गई। जिले के एक अन्य कृषि क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोर गौरव सनोदिया की मौत हो गई। जिले में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में करीब 12 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। वहीं, धरनाखुर्द में एक घर और अन्य स्थान पर बिजली गिरने से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है।