फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sensation spread after the dead body of a newborn was found in the drain

MP News: नाली में नवजात का शव मिलने से फैली सनसनी, अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Thu, 23 Feb 2023 08:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 23 Feb 2023 08:30 PM IST
सार

नवजात का शव राजापुरा माताजी में कन्या आश्रम से कुछ दूरी पर बने शौचालय की नाली में मिला। कुछ स्थानीय बच्चों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी, जिसके बाद नवजात का शव पोस्टमार्टम के लिए शिवगढ़ पुलिस ने अस्पताल भिजवाया है। 

विज्ञापन
Sensation spread after the dead body of a newborn was found in the drain
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रतलाम जिले के आदिवासी अंचल के राजापुरा माताजी में एक नवजात शिशु का शव नाली में नज़र आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही शिवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को अस्पताल भिजवाने के साथ मामले की तहकीकात में जुट गई। पुलिस अब यह जानकारी जुटाने में लगी है कि नवजात को यहां कौन छोड़ गया।
विज्ञापन


शिवगढ़ थाना पुलिस के अनुसार नवजात के मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। नवजात का शव किन लोगों द्वारा फेंका गया इसकी तलाश की जा रही है। नवजात का शव राजापुरा माताजी में कन्या आश्रम से कुछ दूरी पर बने शौचालय की नाली में मिला। कुछ स्थानीय बच्चों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी, जिसके बाद नवजात का शव पोस्टमार्टम के लिए शिवगढ़ पुलिस ने अस्पताल भिजवाया है। पुलिस आसपास के रहवासियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से गर्भवती माताओं की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed