फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sensation due to the death of three together in Mandi sehore two people committed suicide

Sehore: मंडी में एक साथ तीन की मौत से सनसनी, दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, तीसरे की करंट ने ली जान

Thu, 02 Feb 2023 03:47 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 02 Feb 2023 03:47 PM IST
सार

सीहोर जिले के मंडी क्षेत्र में एक साथ तीन मौतों से सनसनी फैल गई। गल्ला मंडी के अंदर और उसके पास में दो शव लटके मिले, तो वहीं एक अन्य युवक की करंट लगने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Sensation due to the death of three together in Mandi sehore two people committed suicide
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के मंडी क्षेत्र में एक साथ दो लोगों ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। वहीं, तीसरे की करंट लगने से मौत हो गई। मंडी पुलिस ने तीनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीहोर गल्ला मंडी के अंदर शेड के पीछे लगे पेड़ों के पास एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव लटका मिला, तो मंडी के अंदर भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के सामने शव पेड़ से उतारा गया। मृतक की पहचान जगदीश राठौर 55  निवासी गंज क्षेत्र के रूप में हुई है। वह अपनी दो पहिया बाइक से कबाड़े का सामान आदि खरीदा-बेचा करता था। उसकी बाइक किसी ने रख ली थी, इससे वह व्यथित था। हालांकि, जांच के बाद ही खुदकुशी की असली वजह सामने आ सकेगी। 
विज्ञापन


फांसी लगाने की दूसरी घटना मंडी श्मशान में हुई। वहां लगे एक पेड़ पर एक व्यक्ति फांसी पर लटका मिला। पेड़ पर शव देखकर लोगों ने पुलिस को खबर दी। मृतक की पहचान विनोद सूर्यवंशी पुत्र शिवचरण 45, निवासी फ्री गंज मंडी के रूप में हुई। सूर्यवंशी ने क्यों फांसी लगाई यह स्पष्ट नहीं हो सका है। उसका एक पुत्र व दो बेटियां हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी क्षेत्र में ही विमल उईके पुत्र हरि सिंह उईके 40 वर्ष की करंट लगने से मौत हो गई। विमल इलाके में एक घर के निर्माण कार्य में श्रमिक बतौर काम कर रहा था तभी उसे अचानक करंट लग गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed