फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News: Father and son riding a bike died after being hit by a pickup in Pipliamira

Sehore News: पिपलियामीरा में दर्दनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, पत्नी-बेटी गंभीर

Sat, 16 Aug 2025 08:57 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sat, 16 Aug 2025 08:57 PM IST
सार

टक्कर के बाद पिकअप सड़क से उतरकर खजूर के पेड़ से टकराया और चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Sehore News: Father and son riding a bike died after being hit by a pickup in Pipliamira
हादसे के बाद पेड़ से टकराया पिकअप वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के पिपलियामीरा गांव के पास शनिवार को पिकअप और बाइक की भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत हो गई। मां-बेटी गंभीर घायल हैं और भोपाल रेफर की गई हैं। हादसे में तेज रफ्तार पिकअप चालक फरार हो गया। मौके से पिकअप चालक फरार हो गया है। पुलिस ने पिकअप वाहन जब्त कर लिया है।

विज्ञापन

जिले के पिपलियामीरा गांव के पास शनिवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। श्यामपुर निवासी 28 वर्षीय शाहरुख खान अपने परिवार के साथ बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही बोलेरो पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शाहरुख खान की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को तुरंत जिला अस्पताल सीहोर लाया गया, लेकिन चार वर्षीय बेटे ओवान ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पत्नी और आठ माह की बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है, दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप चालक काफी तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। टक्कर के बाद पिकअप बेकाबू होकर सड़क से उतर गया और खजूर के पेड़ से टकराकर रुका। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुराल से लौट रहे थे घर
पुलिस के अनुसार शाहरुख खान अपने ससुराल डोबरा बिलकिसगंज से पत्नी और बच्चों के साथ श्यामपुर लौट रहे थे। इसी दौरान पिपलियामीरा गांव के पास यह बड़ा हादसा हुआ। अचानक आई इस दुर्घटना ने एक ही परिवार से दो जिंदगियां छीन लीं और परिवार को गहरे संकट में डाल दिया।

हेलमेट की कमी बनी मौत की वजह
अस्पताल सूत्रों के अनुसार मृतक शाहरुख और उनके बेटे की मौत सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण हुई है। पुलिस का कहना है कि यदि शाहरुख हेलमेट पहने हुए होते, तो शायद उनकी जान बच सकती थी। यह हादसा एक बार फिर से सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी के खतरनाक नतीजे उजागर करता है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंचे। वहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हर कोई इस बात पर अफसोस जता रहा है कि महज लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण एक परिवार की खुशियों पर ग्रहण लग गया।


पुलिस की कार्रवाई
कोतवाली पुलिस ने बोलेरो पिकअप जब्त कर लिया है और फरार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed