फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Three people killed a villager over a land dispute

Sehore news: इछावर में खौफनाक वारदात, पेट पर बल्लम से प्रहार कर निकाल दिया आर-पार, मौके पर मौत

Sun, 18 May 2025 04:14 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 18 May 2025 04:14 PM IST
सार

सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र के रामदासी गांव में जमीन विवाद के चलते महेश मालवीय की हत्या कर दी गई, उसका भाई घायल हुआ। आरोपी पिता-बेटे समेत तीन फरार हैं। पुलिस दबिश दे रही है। रूपादा गांव में बिजली बिल विवाद में हुई हत्या के तीन आरोपी पकड़े गए हैं। 

विज्ञापन
Sehore news: Three people killed a villager over a land dispute
अनहोनी को लेकर पुलिस गांव में तैनात

विस्तार

सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र में आने वाले गांव रामदासी में जमीन विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल है। मामले के आरोपी पिता-बेटे समेत तीनों लोग मौके से फरार हैं। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महेश मालवीय (45) पिता राम चरण का जमीन विवाद आरोपी पर्वत मोगिया से काफी समय से चल रहा था। इसी विवाद में शनिवार देर रात आरोपी पर्वत मोगिया अपने बेटे रामनिवास और एक रिश्तेदार के साथ धारदार हथियार लेकर महेश के घर पहुंचे और हमला कर दिया। बताया जाता है कि कि महेश के पेट में धारदार हथियार बल्लम की चोट इतनी कदर लगी कि बल्लम आर-पार हो गया। हमले में महेश मालवीय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल सुरक्षा को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अलग-अलग जगह दबिश डाल रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिजली बिल के झगड़े ने ली जान, लाठी-डंडों से ग्रामीण की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए की हत्या
पुलिस की मानें तो जमीन को लेकर विवाद की स्थिति चल रही थी। एक बाड़े में कमरा निर्माण को लेकर विवाद था। आरोपी और फरियादी पक्ष उस जमीन को अपनी बता रहे थे, इसी बात को लेकर हत्या हुई है। एसडीओपी दीपक कपूर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही इछावर थाना पुलिस के साथ वे घटनास्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद सामने आया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें अलग-अलग जगह पर दबिश दे रही हैं। सुरक्षा को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें- 11 साल की मासूम की मौत, गले पर निशान, जल्दबाजी में अंतिम संस्कार, हत्या-आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी

बिजली बिल भरने के विवाद में दस दिन पहले कर दी थी हत्या, पुलिस ने तीन को पकड़ा
इछावर थाना क्षेत्र के ग्राम रूपादा में बिजली बिल भरने को लेकर हुए विवाद में दस दिन पहले आरोपियों ने ग्राम के ही लोगों पर लाठी-डंडे से मारपीट की थी। इसमें एक ग्रामीण को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना 7 मई की रात करीब 10 बजे की है। जब बिजली के बिल भरने की बात पर से हुए झगड़े में आरोपियों ने फरियादी राजमल एवं उसके पिता लखनलाल, मां राजूबाई एवं मामा छोटेलाल के साथ लाठी डंडे से मारपीट की थी। इससे मारपीट में छोटेलाल पिता मिश्रीलाल (35) निवासी रूपादा की उपचार के दौरान हमीदिया अस्पताल भोपाल में मौत हो गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर हत्या के फरार आरोपियों को रूपादा श्मशान के पास से हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों में धर्मेन्द्र पिता सजन कोरकू (24) निवासी रूपादा, दिनेश पिता सत्यनारायण (35) निवासी पचोला थाना हंडिया जिला हरदा तथा प्रदीप पिता लखन (20) निवासी रूपादा शामिल हैं। पुलिस ने मामले में धारा 103(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। मामले में पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed