Sehore news: गेहूं से भरा ट्रक लेकर भागा ड्राइवर निकला मोस्टवांटेड, 12 थानों में दर्ज हैं 30 से अधिक मामले
सीहोर जिले में मोस्ट वांटेड ट्रक ड्राइवर बबलू उर्फ बल्ला, जो 5 जिलों में वांटेड था, गेहूं से भरा ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने 292 क्विंटल गेहूं व ट्रक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। 30 से अधिक संगीन अपराधों में लिप्त बबलू 5 बार हिरासत से फरार हो चुका था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले के भैरुंदा तहसील से गेहूं से भरा ट्रक लेकर भाग निकला ट्रक ड्राइवर मोस्ट वांटेड निकला। आरोपी नाम बदलकर ट्रक ड्राइवरी कर रहा था। जिसे पांच जिलों की पुलिस तलाश कर रही थी। आरोपी बबलू उर्फ बल्ला पर 12 थानों में 30 से अधिक संगीन अपराध दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध मंडी व्यापारी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी मंडीदीप से एक ट्रक खाद चोरी के मामले में भी फरार चल रहा था। पुलिस ने दो आरोपियों सहित चोरी गया 292 क्विंटल 90 किलो गेहूं व ट्रक को अपनी गिरफ्त में लिया है।
एसडीओपी दीपक कपूर ने बताया कि बीते 13 मार्च को भैरूंदा निवासी मंडी व्यापारी फरियादी सतीश चंद्र खंडेलवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि 10 मार्च को 570 कट्टे कुल 297 क्विंटल 90 किलो गेहूं (कीमती 8 लाख 10 हजार 417 रुपये) वाहन मालिक विकास रावत पिता कमलापत रावत निवासी कस्बा भैरूंदा के ट्रक एमपी 22 एच 0748 से ड्राइवर बबलू खान व हेल्पर रिजवान खान के माध्यम से हरदा रेक पाइंट पर विक्रय के लिए भेजा गया था। फरियादी को 11 मार्च को जानकारी मिली कि उनका गेहूं हरदा रेक पाइंट पर खाली नहीं हुआ। फरियादी ने वाहन चालक बबलू खान व हेल्पर रिजवान खान की तलाश की, लेकिन दोनों का मोबाइल स्वीच ऑफ मिला। चालक, हेल्पर व ट्रक में भरे हुए गेहूं की कोई जानकारी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि ड्राइवर बबलू खान एवं हेल्पर रिजवान खान ने बेईमानीपूर्वक गेहूं से भरे ट्रक को कहीं ओर ले जाकर खुर्द बुर्द कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर दोनों के विरूद्ध धारा 316 (3), व 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी।
ये भी पढ़ें- बंद कमरे में चल रही थी धर्मांतरण की सभा तभी पहुंच गई पुलिस, एक शिक्षक सहित दो गिरफ्तार
हरदा में गेहूं नहीं बिका तो फुटकर में बेचने की फिराक में थे आरोपी
थाना प्रभारी घनश्याम दांगी ने बताया कि आरोपी बबलू आदतन अपराधी हैं। इस पर कई मामले दर्ज हैं। आरोपी ट्रक को हरदा तो लेकर गया, लेकिन रैक पाइंट पर ना ले जाते हुए वह उसे अन्य व्यापारियों को बेचना चाहता था। मगर किसी भी व्यापारी ने उससे गेहूं नहीं खरीदा। इस बीच बबलू ने ट्रक से पांच क्विंटल गेहूं फुटकर में फड़ियों को बेच दिया। वह ट्रक को हरदा से वापस भैरूंदा क्षेत्र के गांव बड़नगर में लेकर आया और गेहूं भैरूंदा में ही बेचने की फिराक में था। इस दौरान उसने हेल्पर रिजवान को गेहूं की निगरानी करने का बोलकर गेहूं से भरे ट्रक को बड़नगर में सुनसान एरिया में खड़ा कर दिया। लेकिन होली पर्व के चलते मंडी अवकाश होने से वह गेहूं नहीं बेच सका। इसी बीच 15 मार्च को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी बबलू भैरूंदा क्षेत्र में हैं। पुलिस द्वारा तैयार की गई दोनों टीमें मुस्तैदी से जुट गई ओर आरोपी को भैरूंदा से पकड़ने में सफलता प्राप्त की। जहां आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए चोरी किए गए माल का पता बताया। पुलिस ने आरोपी के पास से 292 क्विंटल 90 किलो गेहूं और ट्रक जब्त किया गया।
5 जिलों के एक दर्जन थानों की पुलिस को थी आरोपी की तलाश
एसडीओपी दीपक कपूर व थाना प्रभारी घनश्याम दांगी ने बताया कि बबलू उर्फ बल्ला पर 5 जिलों के 12 थानों में दुष्कर्म, चोरी, अमानत में खयानत जैैसे 30 से अधिक संगीन अपराध दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त 4 जिलों के 9 थानों में आरोपी वांटेड हैं। इसके अलावा चार थानों में इस पर इनाम भी घोषित है। इसकी पुलिस मुस्तैदी से तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी पर नर्मदापुरम, सीहोर, जबलपुर, भोपाल सहित पांच जिलों के करीब 12 थाने में सामूहिक बलात्कार, चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट , हिरासत से फरार, मारपीट, जबरन वसूली, अमानत मे ख्यानत, धोखाधड़ी के करीब 30 अपराध पंजीबद्ध हैं।
ये भी पढ़ें- बिना नंबर की गाड़ी छुड़ाने पहुंचे युवकों पर पुलिस ने कर दी धारा 185 में कार्रवाई, जानिए मामला
पांच बार हिरासत से फरार हो चुका है आरोपी
आरोपी बबलू का रिकॉर्ड यदि देखा जाए तो उसमें वह जेल, अस्पताल व थाने से पांच बार फरार हो चुका हैं। बुदनी के गढ़ा में हुए गैंंग रेंप के मामले में आरोपी को जेल भेजा गया था, लेकिन आरोपी खतरनाक होने से उसे जबलपुर जेल ट्रांसफर किया गया, लेकिन वह थाने से फरार हो गया। इसके अतिरिक्त चार माह पूर्व मंडीदीप में एक ट्रक खाद भी आरोपी द्वारा छलपूर्वक बेचते हुए फरार चल रहा था। आरोपी पर 8 स्थायी व 6 गिरफ्तारी वारंट जारी है।
नाम बदलकर कर रहा था ट्रक ड्राइवरी
पुलिस के मुताबिक आरोपी बबलू (42) पिता सलीम खान निवासी बनखेड़ी थाना बनखेड़ी जिला नर्मदापुरम के कई नाम हैं, जिसमें प्रमुख बल्ला, शाका, मोईन, इकबाल प्रमुख हैं। आरोपी ड्राइवरी करता है एवं माल को एक जगह से दूसरे जगह ट्रासंपोर्ट करने के दौरान वाहन एवं माल दोनो बेईमानी पूर्वक गायब कर देता है और अपने किराये से लिये निवास स्थान को भी तत्काल ही खाली कर देता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
