फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Taking private vehicles to Salkanpur temple complex prohibited during Chaitra Navratri

Sehore: नवरात्रि में सलकनपुर मंदिर परिसर तक निजी वाहन नहीं ले जा सकेंगे, तैयारियों को लेकर हुई बैठक में निर्णय

Sun, 23 Mar 2025 11:03 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 23 Mar 2025 11:03 AM IST
सार

30 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। चैत्र नवरात्रि पर विजयासन देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सलकनपुर पहुंचते हैं। इसे लेकर कलेक्टर और एसपी ने अधिकारियों की बैठक ली।

विज्ञापन
Sehore news: Taking private vehicles to Salkanpur temple complex prohibited during Chaitra Navratri
कलेक्टर-एसपी ने ली बैठक।

विस्तार

सलकनपुर में चल रहे देवीलोक के निर्माण कार्य औरे यातायात को दृष्टिगत रखते हुए नवरात्रि पर्व के दौरान निजी वाहनों के मंदिर परिसर तक जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति द्वारा अधिकृत टैक्सी वाहन चलाए जाएंगे, जिनसे श्रद्धालु मंदिर तक आ-जा सकेंगे। निजी वाहनों से आने वाले श्रद्धालु नीचे बनाई गई पार्किंग में अपने वाहन खड़ा करेंगे और अधिकृत टैक्सी वाहन से मंदिर तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन


नवरात्रि में बड़ी संख्या में आते हैं श्रद्धालु
दरअसल, चैत्र नवरात्रि पर विजयासन देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सलकनपुर पहुंचते हैं। 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर बालागुरू के साथ एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने सलकनपुर में बैठक की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कहा गया कि सभी व्यवस्थाएं इस प्रकार की जाएं कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे सुविधाजनक ढंग से पूजा-अर्चना कर सकें। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  गर्मी आते ही बढ़ने लगी पानी की किल्लत, नगर निगम को कुएं बावड़ी से आस
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने दिए ये निर्देश
बैठक में कलेक्टर बालागुरू के ने पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई तथा पर्याप्त बिजली व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के आगमन और निर्गमन की सुगम व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने आपातकालीन स्थिति को ध्यान में रखते हुए फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। साथ ही, मेला स्थल पर दुकानों को व्यवस्थित ढंग से लगाने तथा मेले के बेहतर प्रबंधन के निर्देश दिए।

पर्याप्त पुलिस बल रहेगा तैनात
बैठक में एसपी शुक्ला ने सभी मुख्य स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने के निर्देश संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिए, ताकि यातायात व्यवस्था किसी भी प्रकार से बाधित न हो। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान अधिकारी-कर्मचारी किसी भी स्थान पर यातायात बाधित होने पर तुरंत उसे सुचारू बनाए रखें। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर प्रांगण में रोपवे का निरंतर संचालन होता रहे, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु आसानी से मंदिर तक पहुंच सकें। बैठक में सलकनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय, एएसपी सुनीता रावत, एसडीएम दिनेश सिंह तोमर, जनपद सीईओ देवेश सराठे सहित समिति के सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें:  भोपाल में मंच टूटने की घटना के बाद कांग्रेस बड़े मंचों से करेगी परहेज, अगले सप्ताह जारी होगी गाइडलाइन

महत्वपूर्ण स्थानों पर हेल्थ कैंप
कलेक्टर बालागुरू के ने निर्देश दिए कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए हेल्थ कैंप लगाए जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को आवश्यकता पड़ने पर तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सके। उन्होंने आपातकालीन सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर एंबुलेंस की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

बाहरी बसों के लिए अस्थायी बस स्टैंड
बैठक में कलेक्टर बालागुरू के तथा एसपी श्री शुक्ला ने बाहर से आने वाली बसों की पार्किंग के लिए अस्थायी बस स्टैंड बनाने के निर्देश दिए, ताकि सड़क मार्ग पर बसों के कारण ट्रैफिक बाधित न हो। उन्होंने कहा कि बाहरी वाहनों के खड़े होने के लिए पर्याप्त स्थान निर्धारित किया जाए, जिससे वे सड़क पर खड़े न हों और यातायात व्यवस्था बनी रहे।


ये भी पढ़ें: आज से प्रदेश में नया सिस्टम होगा एक्टिव, बढ़ेगा तापमान, 27 के बाद लू चलने के आसार

मुख्य स्थानों पर हेल्प डेस्क
कलेक्टर बालागुरू के ने कहा कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मुख्य स्थानों पर हेल्प डेस्क बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाए, ताकि ड्यूटी के दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारी आपस में सतत संपर्क में रहें।

पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था
कलेक्टर बालागुरू के ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो, ताकि लोगों को पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सके। उन्होंने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्य स्थानों पर अस्थायी शौचालय भी स्थापित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर-एसपी ने निरीक्षण किया
भूतड़ी अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आंवलीघाट पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर बालागुरू के तथा एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने आंवलीघाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर श्रद्धालुओं के स्नान के लिए उचित व्यवस्थाएं करने और श्रद्धालु अधिक गहराई में न जाएं, इसके लिए पर्याप्त उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंवलीघाट में जिला सेनानी, होमगार्ड, वॉटर बोर्ड लगाने, वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाने, गोताखोरों एवं पुलिस जवानों की तैनाती करने के निर्देश भी दिए।
 

चैत्र नवरात्रि की तैयारियों को लेकर कलेक्टर-एसपी ने ली बैठक तथा कलेक्टर-एसपी ने नर्मदा आवंलीघाट

ये वीडियो भी देखें...

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed