फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Principal of PM Shri suspended, accused of embezzling Rs 2.5 lakh

Sehore News: पीएमश्री कॉलेज के प्राचार्य निलंबित, 2.5 लाख रुपये के गबन मामले में संभाग आयुक्त ने की कार्रवाई

Thu, 26 Jun 2025 12:53 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Thu, 26 Jun 2025 12:53 PM IST
सार

पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य आलोक शर्मा पर 2.65 लाख के गबन का आरोप सिद्ध होने पर संभाग आयुक्त ने उन्हें निलंबित कर दिया है। जांच में कई वित्तीय अनियमितताएं मिलीं।

विज्ञापन
Sehore news: Principal of PM Shri suspended, accused of embezzling Rs 2.5 lakh
पीएम श्री स्कूल चैनपुरा के प्राचार्य पर कार्रवाई।

विस्तार

सीहोर जिले के समीपस्थ ग्राम चैनपुरा स्थित पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य आलोक शर्मा पर शाला विकास समिति के 10 लाख रुपए में से लगभग ढाई लाख रुपए के गबन का आरोप सिद्ध हुआ है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी संजय तोमर ने मामले को संभाग आयुक्त के पास कार्रवाई के लिए भेजा था। संभाग आयुक्त संजीव सिंह ने प्राचार्य आलोक शर्मा को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, चैनपुरा निवासी प्राचार्य आलोक शर्मा को शाला विकास के लिए करीब 10 लाख की राशि आवंटित की गई थी। आरोप है कि उन्होंने इस राशि में से लगभग 2 लाख 65 हजार 669 रुपए का लेखा-जोखा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया। जिसे लेकर ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पीएम श्री स्कूल के ही तीन अन्य प्राचार्यों की एक जांच टीम गठित की गई, जिसने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'कई बार भावुक होकर रो चुका है बेटा', जानें क्यों मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान आलोक शर्मा टीम को उपरोक्त राशि का संतोषजनक लेखा-जोखा प्रस्तुत नहीं कर सके। टीम ने अपनी रिपोर्ट में इस तथ्य का उल्लेख करते हुए रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी, जिसे कलेक्टर और राज्य शिक्षा संस्थान को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। लगभग एक माह तक चली जांच के बाद, खुद को निर्दोष बताने वाले प्राचार्य आलोक शर्मा को अंततः निलंबित कर दिया गया। संभाग आयुक्त द्वारा निलंबन आदेश जारी किए जाने के बाद, श्री आलोक शर्मा निलंबन अवधि में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सेवाएं देंगे।  

ये भी पढ़ें: '90 डिग्री वाले पुल की गलती को सुधारेंगे, दोषियों पर कार्रवाई होगी', 'संवाद' के मंच से सीएम का एलान

जांच में मिलीं गंभीर अनियमितताएं

  • किसी भी बिल पर स्टॉक पंजी का क्रमांक दर्ज नहीं था, न ही भौतिक सत्यापन किया गया।
  • बैंक पासबुक के अनुसार कुल व्यय 7,53,889 रुपये है, जबकि केशबुक में यह 8,47,429 रुपये है। 
  • पीएफएमएस पोर्टल पर कुल व्यय राशि 10,38,919 दर्शाई गई है।
  • इस प्रकार जांच टीम को 2,65,669 रुपये का अंतर मिला, जो गबन की पुष्टि करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed