फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News: Due to India-Pakistan tension, Pandit Pradeep Mishra cancelled Shiv Puran Katha of Jharkhand

Sehore News: पंडित प्रदीप मिश्रा ने झारखंड की शिव पुराण कथा की रद्द, भारत-पाक तनाव के चलते लिया फैसला

Sat, 10 May 2025 06:22 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sat, 10 May 2025 06:22 PM IST
सार

पंडित मिश्रा ने सभी लोगों से देश के वीर सैनिकों के सम्मान में भगवान शिव को एक लोटा जल अर्पित करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने सभी से भारत माता की जय का उद्घोष करने का आह्वान किया।

विज्ञापन
Sehore News: Due to India-Pakistan tension, Pandit Pradeep Mishra cancelled Shiv Puran Katha of Jharkhand
पंडित प्रदीप मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का श्रद्धालु बेसब्री से इंतजार करते हैं। पंडित मिश्रा ने भारत-पाकिस्तान तनाव को देखते हुए झारखंड में होने वाली शिव पुराण कथा को रद्द कर दिया है। पंडित मिश्रा ने प्रशासन की गाइडलाइन और मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया है। यह आयोजन झारखंड के रांची-गुमला फोरलेन पर होना था। कथा बाबा चरैया नाथ धाम, ग्राम मुर्मू में 13 से 17 मई 2025 को दोपहर 1 से 4 बजे तक आयोजित होने वाली थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गहनों के खाली बैग और बॉक्स लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, बोले- हमारा सब कुछ लुट गया साहब!
विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को लेकर कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने भी बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भारत का बच्चा-बच्चा देश के सैनिकों के साथ है। देश के सैनिक पाकिस्तान को मुहं तोड़ जवाब दे रहे हैं। देश के सैनिकों के साथ पूरा भारत खड़ा हुआ है। देश के सम्मान के लिए कहा कि पंडित मिश्रा ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि प्रशासन की गाइडलाइन और मौजूदा स्थिति को देखते हुए झारखंड में होने वाली शिव पुराण कथा को रद्द कर दिया। यह कथा 13 से 17 मई 2025 को दोपहर 1से 4 बजे तक बाबा चरैया नाथ धाम ग्राम-मुर्मू, राँची- गुमला फोरलेन गुमला, झारखण्ड में होने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच प्रशासन अलर्ट, पुलिस टीम ने संभाला मोर्चा, सलकनपुर की देखीं व्यवस्थाएं

देश के वीर सैनिकों के सम्मान के लिए शिवजी को अर्पित करें एक लोटा जल
पंडित मिश्रा ने सभी लोगों से देश के वीर सैनिकों के सम्मान में भगवान शिव को एक लोटा जल अर्पित करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने सभी से भारत माता की जय का उद्घोष करने का आह्वान किया। उन्होंने आनंदित रहने की श्रद्धालुओं से अपील की। ज्ञात रहे इस समय भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव के कारण चारों तरफ प्रशासन ने अलर्ट कर दिया है। कोई भी अनहोनी को लेकर प्रशासन और सरकार पूरी तरह से मुस्तैद हो गई है। देश की सेना पाकिस्तान के नापाक इरादों को लगातार असफल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed