फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Mini Bihar on Siwan River Bank, Devotees Offer Arghya to Setting Sun amid Chhath Festivity

Sehore News: सीवन नदी तट पर ‘मिनी बिहार’ की छटा, डूबते सूर्य को दिया अर्ध्य, गूंजे छठ के लोकगीत

Mon, 27 Oct 2025 10:20 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Mon, 27 Oct 2025 10:20 PM IST
सार

सीहोर की सीवन नदी पर छठ पर्व श्रद्धा और भक्ति से मनाया गया। सैकड़ों व्रती महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया, लोकगीत गाए और पूजा-अर्चना की। भोजपुरी समाज ने भव्य आयोजन किया, पंडित प्रदीप मिश्रा ने आशीर्वाद दिया। रातभर भजन-संध्या चली और पर्व का समापन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा।

विज्ञापन
Sehore news: Mini Bihar on Siwan River Bank, Devotees Offer Arghya to Setting Sun amid Chhath Festivity
सीवन नदी किनारे नजर आया‘मिनी बिहार’’ जैसा नजारा

विस्तार

सीहोर की जीवनरेखा कही जाने वाली सीवन नदी सोमवार को श्रद्धा, संस्कृति और आस्था का संगम बन गई। लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा यहां ऐसी बिखरी कि हर ओर भक्ति का सागर उमड़ आया। घाट को विशेष रूप से सजाया गया था, जहां सैकड़ों व्रती महिलाएं अपने परिवार के साथ सूर्य देव की आराधना में लीन थीं। बिजली की जगमगाहट, फलों की टोकरी, और छठी मइया के गीतों ने पूरे वातावरण को ‘मिनी बिहार’ का रूप दे दिया।

विज्ञापन


डूबते सूर्य को अर्ध्य देकर की पूजा
सोमवार की संध्या जब सूर्य धीरे-धीरे अस्ताचल की ओर बढ़ा, तब व्रती महिलाएं पारंपरिक वस्त्रों में सजकर जल में खड़ी हो गईं। उन्होंने मिट्टी के दीपक और नारियल के साथ जल से सूर्य देव को अर्ध्य अर्पित किया। इस दौरान “कांचहि बांस के बहंगिया…” और “छठी मइया दर्शन दीन्हीं ना…” जैसे पारंपरिक लोकगीत गूंज उठे। यह दृश्य इतना भावनात्मक था कि देखने वालों की आंखें स्वतः श्रद्धा से भर उठीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल में बना प्रदेश का पहला छठ मैया मंदिर, सूर्य रथ पर आरूढ़ रूप में विराजीं छठ मैया, हुआ लोकार्पण
विज्ञापन
विज्ञापन


भोजपुरी समाज ने किया भव्य आयोजन, पंडित प्रदीप मिश्रा ने दिया आशीर्वाद
भोजपुरी समाज सीहोर ने इस आयोजन को भव्य स्वरूप दिया। समाज के मीडिया प्रभारी राकेश कुमार झा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष सफाई व्यवस्था की गई और वाटरप्रूफ टेंट लगाए गए, ताकि मौसम की अनिश्चितता का असर न पड़े। सीवन घाट पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए, जिनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा समाज जनों के विशेष आग्रह पर पहुंचे और उपस्थित समाज जनों को आशीर्वाद प्रदान किया।

गन्ने के मंडप और फल-पकवानों से सजी पूजा
सोमवार की शाम व्रती महिलाओं ने गन्ने के मंडप सजाकर उसमें केले, नारियल, गुड़, ठेकुआ, और फलों की थाली रखी। सूर्य देव के डूबने से पहले सभी ने अर्घ्य देकर पूजा की और छठी मैया की कथा सुनी। कुछ महिलाओं ने दीपदान करते हुए यह प्रार्थना की कि उनके परिवार में सुख-शांति बनी रहे और संतति की आयु दीर्घ हो।


ये भी पढ़ें- डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर गाए मंगलगीत, छठ माता की जय के जयकारों से गूंज उठा सगरा तालाब

नाक तक भरी मांग और लोकगीतों की गूंज
लोक परंपरा के अनुसार, व्रतधारी महिलाओं ने एक-दूसरे की मांग नाक तक भरी। यह प्रतीक है दीर्घ सुहाग और वैवाहिक सुख का। इस अवसर पर महिलाएं “भर दे अई छठी मइया मांग में सिंदूर…” जैसे गीत गाते हुए एक-दूसरे को आशीर्वाद देती रहीं। उनकी आस्था और समर्पण ने माहौल को और भी पवित्र बना दिया।

रातभर जागरण, सुबह उगते सूर्य को अर्ध्य
संध्या अर्ध्य के बाद श्रद्धालुओं ने भजन संध्या और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। रातभर सीवन घाट पर छठी मैया के गीत और भक्ति की स्वर लहरियां गूंजती रहीं। महिलाएं जागरण में मग्न होकर मंगलकामनाएं करती रहीं। छठ पर्व का समापन मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्ध्य देकर होगा, जिसके साथ यह आस्था पर्व पूर्ण होगा।

 

सीवन नदी किनारे नजर आया‘मिनी बिहार’’ जैसा नजारा

सीवन नदी किनारे नजर आया‘मिनी बिहार’’ जैसा नजारा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed