{"_id":"6593e90ebdcf41fd750773ef","slug":"sehore-news-hooliganism-of-the-head-constable-posted-in-bhairunda-police-station-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: भैरुंदा थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल की गुंडागर्दी, वीडियो वायरल होने के बाद SP ने किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: भैरुंदा थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल की गुंडागर्दी, वीडियो वायरल होने के बाद SP ने किया सस्पेंड
Tue, 02 Jan 2024 04:14 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 02 Jan 2024 04:14 PM IST
सार
सीहोर जिले के भैरुंदा थाना में पदस्थ हेड कांस्टेबल की गुंडागर्दी सामने आई है। वीडियो वायरल होने के बाद सीहोर एसपी ने हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल की गुंडागर्दी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीहोर के थाना भैरुंदा में पदस्थ हेड कांस्टेबल की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद सीहोर एसपी ने पुलिसकर्मी पर निलबंन की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सरेआम गुंडागर्दी करने वाला यह हेड कांस्टेबल पवन वाडिवा भैरुंदा थाना में पदस्थ है, जिनका दुकानदारों के साथ मारपीट करते वीडियो सामने आया है। पीड़ित दुकानदारों ने कहा कि हेड कांस्टेबल पवन ने शराब के नशे में 31 दिसंबर की रात को 11 बजे लगभग 10 से 15 लोगों के साथ डंडों से मारपीट की।
विज्ञापन
हालांकि, मामला संज्ञान में आने के बाद सीहोर एसपी मयंक अवस्थी ने हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। लेकिन पीड़ित दुकानदार उक्त पूरे मामले पर हेड कांस्टेबल पवन एवं उसके साथ ही ड्राइवर पर आपराधिक केस दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। पूरे मामले पर पुलिस के आला अधिकारी ने मीडिया से कुछ भी कहने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
