फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News arbitrariness of electricity company came to fore poles were shifted without an estimate

Sehore News: बिजली कंपनी की मनमानी आई सामने, बिना स्टीमेट के कर दिए पोल शिफ्टिंग, अधिकारी को पता ही नहीं

Mon, 14 Apr 2025 05:42 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Mon, 14 Apr 2025 05:42 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में बिजली कंपनी की मनमानी सामने आई है। बिना स्टीमेट के पोल शिफ्टिंग कर दिया गया और अधिकारी को पता ही नहीं है।

विज्ञापन
Sehore News arbitrariness of electricity company came to fore poles were shifted without an estimate
रोड चौड़ीकरण के दौरान बिना स्टीमेट के कर दिए पोल शिफ्टिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली कंपनी जो कर दे कम है। बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली और यहां पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की मनमानियोंं से जब-तब मामले सामने आते रहते हैं। इसी तरह वसूली कार्य के दौरान जबरन वाहन उठा लेना या फिर पूरे गांव का ही बिजली कनेक्शन काट देने जैसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। अबकी बार महकमे के इंजीनियर का एक नया कारनाम सामने आया है, जहां बिना स्टीमेट स्वीकृत हुए पोल शिफ्ट कर दिए गए। ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कंपनी ने नियमों की अनदेखी कर पोल शिफ्टिंग कार्य करना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, यह मामला जिले के बिलकिसगंज वितरण केंद्र का है। जहां बडझिरी से बिलकिसगंज जोड़ सीहोर तक रोड चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। यहां पर 33, 11 और अन्य छोटी बिजली लाइन शिफ्ट की जानी है, जिसका स्टीमेट तैयार कर बिजली कंपनी में स्वीकृति के लिए है। बिजली पोल और लाइन शिफ्ट करने का स्टीमेट अभी स्वीकृत नहीं हुआ है और मार्ग से दो बिजली पोल हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लगातार बदलते मौसम से मूंग फसल में बढ़ रहा इल्ली का अटैक, महंगी दवाओं का छिड़काव भी बेअसर
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार की मिलीभगत से कर रहे काम
नियमों की अवहेलना कर बिजली अफसर अपनी मनमानी पर उतारू हैं। ठेकेदार से मिलीभगत कर पोल और लाइन शिफ्टिंग कार्य किए जा रहे हैं। जबकि आला अधिकारियों को इसकी सूचना तक नहीं। बिलकिसगंज मार्ग पर ग्राम किशनपुरा और ग्राम भंडेली में दो पोल और लाइन शिफ्टिंग कर दी गई है। विभागीय बिजली पोल और लाइन बिना अनुमति के यहां से कैसे हटा दी गई, यह सवाल खड़ा हो गया है।

अभी स्टीमेट स्वीकृत नहीं हुआ
इस संबंध में वितरण केंद्र प्रभारी बिलकिसगंज शिवराम पाली का कहना है कि अभी स्टीमेट स्वीकृत नहीं हुआ है। लेकिन यह पोल सड़क निर्माण में बाधित बन रहे थे, इसलिए हटाए गए हैं। इस संबंध में बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री सुधीर कुमार शर्मा का कहना है कि इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नही है, पता करवाता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed