फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Collector's innovation to make public hearing effective and meaningful; Patwari

Sehore: जनसुनवाई को अधिक प्रभावी बनाने कलेक्टर का नवाचार, अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी त्वरित कार्रवाई

Tue, 18 Feb 2025 04:17 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Tue, 18 Feb 2025 04:17 PM IST
सार

Sehore: मंगलवार को जिले भर से जनसुनवाई आए 94 नागरिकों की सुनवाई की गई और संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में सभी पंचायतों को एनआईसी द्वारा वीसी से जोड़कर सभी की उपस्थिती निश्चित की गई।

विज्ञापन
Collector's innovation to make public hearing effective and meaningful; Patwari
कलेक्टर की जनसुनवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

कलेक्टर के निर्देशानुसार अब सभी जनपदों एवं ग्राम पंचायतों में नियमित जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, सभी अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई से जोड़ा जा रहा है, ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके। इससे एसडीएम, जनपद सीईओ, तहसीलदार, पटवारी और सचिव जैसे मैदानी अमले को सीधे निर्देश दिए जा सकेंगे।

94 नागरिकों की समस्याओं का समाधान
मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर बालागुरू के. और जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले भर से 94 नागरिकों की शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से कई मामलों पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे, जबकि सभी पंचायतों को एनआईसी के माध्यम से वीडियो कांफ्रेंसिंग से जोड़ा गया।

विज्ञापन


प्रमुख मामलों का निपटारा
जनसुनवाई में पहुंचे आष्टा तहसील के ग्राम खाचरोद निवासी एक नागरिक ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी और बेटे ने उसे तीन साल पहले घर से निकाल दिया और अब उसे वापस घर नहीं आने दिया जा रहा है। इसके अलावा, उन्होंने उसके मकान और जमीन पर कब्जा कर लिया है। कलेक्टर बालागुरू के. ने इस शिकायत पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे आष्टा एसडीएम स्वाती मिश्रा को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी दस्तावेजों से लोन लेने की शिकायत
ग्राम कोड़िया छीतू निवासी संजय राठौर ने जनसुनवाई में शिकायत की कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक से लोन ले लिया। उन्हें इस धोखाधड़ी का तब पता चला जब वे स्वयं बैंक से लोन लेने गए। संजय ने बताया कि किसी ने उनके नाम से फर्जी बैंक खाता खोला, सिम कार्ड लिया और लोन स्वीकृत करा लिया, जिससे उनका सिबिल स्कोर खराब हो गया और अब उन्हें लोन नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed