फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: 40 children fell ill after eating pot ice cream, accused arrested

Sehore: मटके वाली आइस्क्रीम खाने से 40 बच्चे बीमार, अस्पताल में कराया गया भर्ती, पुलिस ने बेचने वाले को पकड़ा

Tue, 13 May 2025 11:44 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Tue, 13 May 2025 11:44 AM IST
सार

सीहोर के ग्राम भाऊखेड़ी में एक मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बच्चों की मटका कुल्फी खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। उल्टी और दस्त की शिकायत होने पर सभी को जावर और आष्टा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
Sehore news: 40 children fell ill after eating pot ice cream, accused arrested
आष्टा अस्पताल में भर्ती बच्चे।

विस्तार

सीहोर जिले की जावर तहसील के गांव भाऊखेड़ी में मटका कुल्फी खाने से करीब 40 बच्चे बीमार हो गए। बच्चों को उल्टी-दस्त होने लगे। बीमार बच्चों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। फिलहाल सभी बच्चों का इलाज जारी है और हालत सामान्य है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जिले के ग्राम भाऊखेड़ी में एक मुंडन कार्यक्रम था, जहां मटका कुल्फी खाने के बाद करीब 40 बच्चों की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद सभी को जावर और आष्टा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। आष्टा बीएमओ डॉ. जी.डी. सोनी ने बताया कि सिविल अस्पताल में बृज उम्र 1 वर्ष निवासी पटाडा चौहान, विधान उम्र 5 वर्ष निवासी जताखेड़ा, सारंग उम्र 3 वर्ष निवासी आष्टा, अन्वी 5 वर्ष निवासी किल्लोद, पूजा उम्र 13 वर्ष निवासी लाखिया, आयुष 7 वर्ष निवासी किल्लोद, प्रदीप 8 वर्ष निवासी पडलिया आष्टा में भर्ती हैं। सभी की हालत स्थिर है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जावर में चार बच्चे भर्ती हैं। डॉ. अमित माथुर ने बताया कि ये सभी ग्राम पांचापुरा के निवासी हैं। सभी की हालत स्थिर है। कुछ बच्चों का इलाज गांवों में ही स्थानीय डॉक्टरों द्वारा प्राइवेट अस्पतालों में किया जा रहा है। सभी बच्चों की हालत में सुधार है और वे सामान्य स्थिति में हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जैन तीर्थ क्षेत्र में घुसे संदिग्ध, सूचना पर दल-बल के साथ पहुंचे पुलिस अधिकारी, लोग हैरान; मामला क्या
विज्ञापन
विज्ञापन


आष्टा तहसीलदार पंकज पवैया ने भी अस्पताल जाकर स्थिति का जायजा लिया। बता दें कि गर्मी का मौसम शुरू होने के बाद से कुछ लोग आइस्क्रीम बेचने आ रहे हैं। ये सामग्री मिलावट वाली होने के कारण खाने पर खतरा बना रहता है। डॉक्टरों ने पुलिस को भी सूचना दी है। जावर थाना प्रभारी नीता गहरवाल के अनुसार मटका कुल्फी बेचने वाले अफजल उर्फ कल्लू को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed