फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: 11-year-old boy died after drowning in Salkanpur pond, a 12-year-old girl was rescued

Sehore News: सलकनपुर में तालाब में डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत, एक बच्ची को बचाया गया

Fri, 25 Apr 2025 12:13 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Fri, 25 Apr 2025 12:13 PM IST
सार

सलकनपुर तालाब में खुदाई के कारण गहरे गड्ढे बन गए हैं। इसके चलते नहाने वालों को गहराई का पता नहीं चल पाता है। इन्हीं गड्ढों में दो बच्चे डूब गए थे। एक बच्ची की जान बना ली गई है।

विज्ञापन
Sehore news: 11-year-old boy died after drowning in Salkanpur pond, a 12-year-old girl was rescued
फाइल फोटो

विस्तार

देवीधाम सलकनपुर में उत्तम सेवाधाम आश्रम के पास तालाब में डूबने से 11 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चे को रेहटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसे पानी में डूबने के कारण मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, एक अन्य मामले में सलकनपुर तालाब में ही डूबी 12 वर्षीय बच्ची को बचा लिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को दो बच्चे उस वक्त डूब गए जब वे अपने परिवार के साथ तालाब में नहाने गए थे। डूबने वाले दो बच्चों में से एक 11 वर्षीय बालक कान्हा उर्फ अभिषेक पिता लखन निवासी सुतलिया तहसील ब्यावरा की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय बालिका राधा को पानी से बाहर निकाल लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई। बताया जाता है कि दोनों मासूम बच्चों के गहरे पानी में डूबने से चीख-पुकार मच गई थी। परिवार के लोगों ने मदद के लिए पुकार लगाई। काफी मशक्कत के बाद बच्ची राधा को सकुशल बचा लिया गया, लेकिन कान्हा को नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें: बच्ची से क्रूरता, पत्थर से कुचला, आंखें फोड़ीं, काटे कान; दुष्कर्म नहीं कर सके अधेड़ की दरिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्यावरा से सलकनपुर आया था परिवार
मृतक की बहन ज्योति और शिवानी ने बताया कि वे अर्ध घुमक्कड़ जाति के हैं और ब्यावरा तहसील के सुतलिया गांव के निवासी हैं। वे प्लास्टिक के ड्रम, टब, बैल बाजार में बेचने का काम करते हैं। खाने-कमाने के लिए वे सलकनपुर के बैल बाजार में कुछ दिनों से रुके हुए थे। अक्सर वे पुराने सलकनपुर में उत्तम सेवाधाम के पास स्थित तालाब पर कपड़े धोने और नहाने जाते थे।

ये भी पढ़ें: हमले से 15 मिनट पहले निकला परिवार, गोलीबारी सुन होटल लौटा, 14 घंटे बंद रहा; डर में कटी रात

तालाब में खुदाई के कारण बने गहरे गड्ढे
बताया जाता है कि सलकनपुर तालाब में खुदाई के कारण गहरे गड्ढे बन गए हैं। इसके चलते नहाने वालों को गहराई का पता नहीं चल पाता है। इस मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ। नहाते समय दोनों बच्चे कान्हा और राधा तालाब में खुदाई से बने गहरे गड्ढे में पहुंच गए और गहराई अधिक होने के कारण डूब गए।

ये वीडियो भी देख ....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed