फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Pahalgam terror attack: Pandhurna's Madan family left just 16 minutes ago

Pahalgam Attack: हमले से 15 मिनट पहले निकला परिवार, गोलीबारी सुन होटल लौटा, 14 घंटे बंद रहा; डर में कटी रात

Fri, 25 Apr 2025 08:50 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 25 Apr 2025 08:50 AM IST
सार

गुलशन मदान ने बताया कि मंगलवार दोपहर से बुधवार सुबह 5 बजे तक हम होटल के कमरे में बंद रहे। बाहर सुरक्षाबलों का घेरा था, रास्ते सील और हर तरफ सन्नाटा था। बच्चे डरे हुए थे, महिलाएं लगातार प्रार्थना कर रही थीं। रातभर हम नहीं सो पाए।

विज्ञापन
Pahalgam terror attack: Pandhurna's Madan family left just 16 minutes ago
पहलगाम में मौजूद मदान परिवार

विस्तार

कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकी हमले में 26 लोगों लोगों की जान चली गई। कई घायल अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इस आतंकी हमले में बाल-बाल बच गए। ऐसे ही एक कहानी मप्र के पांढुर्णा के शंकर नगर निवासी गुलशन मदान की है। गुलशन और उनका परिवार भी पहलगाम में मौजदू था।

विज्ञापन


आतंकी हमले से करीब 15 मिनट पहले ही परिवार के सभी लोग घोड़े पर सवार होकर वहां से निकले थे। कुछ दूर जाने के बाद ही पीछे से गोलियों की आवाजें सुनाई देने लगीं। इससे घबराकर वे जंगल के रास्ते होते हुए वापस एक होटल में पहुंचे। इसके बाद 14 घंटे कमरे में बंद रहे। बता दें कि गुलशन मदान अपने परिवार के साथ घूमने गए थे। माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद वे पहलगाम पहुंचे थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  बच्ची से क्रूरता, पत्थर से कुचला, आंखें फोड़ीं, काटे कान; दुष्कर्म नहीं कर सके अधेड़ की दरिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलशन मदान ने कहा कि हमें समझ ही नहीं आया कि क्या करें। डर तो था ही, लेकिन जंगल का रास्ता ही एकमात्र विकल्प था। भगवान की कृपा रही कि हम समय पर वहां से निकल पाए। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर से बुधवार सुबह 5 बजे तक हम होटल के कमरे में बंद रहे। बाहर सुरक्षाबलों का घेरा था, रास्ते सील और हर तरफ सन्नाटा था। इससे बच्चे डरे हुए थे, महिलाएं लगातार प्रार्थना कर रही थीं। रातभर कोई नहीं सो पाया। 

ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी, सिर पर गठरी, भक्तों को भगवान नागचंद्रेश्वर ने दिया बल, 118KM लंबी पंचक्रोशी यात्रा की तस्वीरें

परिजनों की सांसें अटकी रहीं
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पांढुर्णा में मौजूद परिजन लगातार फोन पर संपर्क में बने रहे। गुलशन मदान का परिवार बुधवार शाम तक सुरक्षित जम्मू पहुंच गया, जहां से वे अपने घर के लिए रवाना हुए। पांढुर्णा में जैसे ही खबर फैली कि गुलशन मदान और उनका परिवार सुरक्षित है, शंकर नगर क्षेत्र में राहत की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह पूरी घटना एक चमत्कार से कम नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed