Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Gopashtami at Kubereshwar Dham on Nov 17, Giriraj Govardhan to Receive 108 Special Bhogs

एमपी: पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में कुबेरेश्वरधाम में होगा अन्नकूट महोत्सव, जानें क्या-क्या रहेगा खास

Thu, 12 Nov 2026 07:51 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2026 07:51 PM IST
सार

सीहोर के कुबेरेश्वरधाम में 17 नवंबर को गोपाष्टमी और अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में भगवान गिरिराज गोवर्धन को 56 व्यंजनों और 108 प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी रहेगी।

विज्ञापन
Sehore: Gopashtami at Kubereshwar Dham on Nov 17, Giriraj Govardhan to Receive 108 Special Bhogs
कुबेरेश्वरधाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

सनातन परंपरा में अन्न को केवल भोजन नहीं, बल्कि ईश्वर का प्रसाद और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक माना गया है। इसी आस्था और परंपरा को जीवंत करते हुए जिला मुख्यालय के समीप चितावलिया हेमा स्थित कुबेरेश्वरधाम में 17 नवंबर को गोपाष्टमी और अन्नकूट महोत्सव भव्यता के साथ मनाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में भगवान गिरिराज गोवर्धन को 56 व्यंजनों और 108 प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे। इस बार आयोजन की खास बात यह होगी कि भोग के पकवानों में स्वाद के साथ स्वास्थ्य, पोषण और औषधीय गुणों का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

औषधीय और पौष्टिक सामग्री से तैयार होगा भगवान का भोग
भगवान गिरिराज गोवर्धन को अर्पित किए जाने वाले छप्पन भोग में तुलसी, नारियल, अदरक, दही, पनीर, आंवला, पालक, मेथी, सूखे मेवे और कद्दू जैसी पौष्टिक सामग्री का उपयोग किया जाएगा। इन सामग्रियों से विभिन्न प्रकार के व्यंजन और पकवान तैयार किए जाएंगे। आयोजन में ऐसी खाद्य सामग्री को प्राथमिकता दी जाएगी, जो स्वाद के साथ पोषण का भी ध्यान रखे। भगवान को अर्पित किए जाने वाले भोग में एक दर्जन से अधिक प्रकार की मिठाइयां भी शामिल रहेंगी। श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विशेष शुगर फ्री मिठाइयां भी बनाई जाएंगी।

विज्ञापन

108 भोग और आकर्षक झांकी बनेगी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र
अन्नकूट महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में भगवान गिरिराज गोवर्धन का आकर्षक प्रतिरूप तैयार किया जाएगा। 56 प्रकार की सामग्री से सजाई जाने वाली इस झांकी के साथ रंगोली और विभिन्न पकवानों की भव्य सजावट की जाएगी। भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना और आरती के बाद 56 और 108 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी कुबेरेश्वरधाम में ब्रजधाम की धार्मिक और सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को मिलेगी भोजन प्रसादी
धार्मिक आयोजन में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की जाएगी। समिति की ओर से दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी। गुरुवार को भी धाम पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि दीपोत्सव के बाद हर साल कुबेरेश्वरधाम में भव्य अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी आयोजन को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। समिति के पंडित विनय मिश्रा, पंडित समीर शुक्ला सहित अन्य सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

भगवान श्रीकृष्ण और गौमाता की आराधना का विशेष पर्व है गोपाष्टमी
सनातन धर्म में गोपाष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण, गौमाता और गोवंश के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने इसी दिन से गौचारण का कार्य प्रारंभ किया था। इसी कारण इस दिन गौपूजन और गोसेवा का विशेष महत्व है। भारतीय संस्कृति में गाय को पूजनीय मानते हुए उसकी सेवा को पुण्यकारी बताया गया है।

अन्न और प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करने की परंपरा है अन्नकूट
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव का संदेश प्रकृति, अन्न, जल और जीव-जंतुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत की पूजा का संदेश आज भी प्रकृति संरक्षण और सामूहिक आस्था से जुड़ा हुआ है। अन्नकूट में विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग लगाकर यह भावना प्रकट की जाती है कि अन्न और प्रकृति मानव जीवन के आधार हैं। कुबेरेश्वरधाम में आयोजित होने वाला यह महोत्सव श्रद्धा, सेवा, परंपरा और सामाजिक समरसता का संगम बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed