फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Deadly attack on woman standing outside bank, unknown accused killed ax

Sehore: बैंक के बाहर खड़ी महिला पर जानलेवा हमला, अज्ञात आरोपी ने मारी कुल्हाड़ी

Thu, 21 Jul 2022 05:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 21 Jul 2022 05:00 PM IST
सार

शहर के मंडी थाना अंतर्गत ओवर ब्रिज के पास बैंक आई दर्शना पति राजेश गौर सुदामा नगर निवासी महिला पर अज्ञात आरोपी ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Sehore: Deadly attack on woman standing outside bank, unknown accused killed ax
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक के बाहर खड़ी महिला पर अज्ञात आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। महिला की हालत गंभीर है। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। आरोपी भी मौके से भाग निकला। लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस घटनास्थल पर काफी देरी से पहुंची। 
विज्ञापन


बता दें कि सीहोर सीएम शिवराज का गृह जिला है। यहां अपराधियों के हौसले बुलंद है और आमजन के जीना मुहाल है। ताजा मामला मंडी क्षेत्र से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक शहर के मंडी थाना अंतर्गत ओवर ब्रिज के पास बैंक आई दर्शना पति राजेश गौर सुदामा नगर निवासी महिला पर अज्ञात आरोपी ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। गनीमत रही मौजूद लोगों ने महिला को बचाया। मौका देखकर आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया। 
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि मामले की सूचना मंडी पुलिस को दी गई लेकिन काफी देर के बाद भी पुलिस मौके पर नही पहुची। लोगों ने 108 की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। महिला को शरीर में दो जगह चोंटे आई हैं। मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नही पहुचीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed