फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Prisoner being assaulted in jail father made serious allegations in Sehore

Sehore: एक कैदी ने कहा- जेल में उसके साथ रोज मारपीट की जाती है, पिता ने लगाई न्याय की गुहार

Fri, 11 Nov 2022 07:41 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 11 Nov 2022 07:41 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कैदी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। अब कैदी के पिता ने न्याय की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
Prisoner being assaulted in jail father made serious allegations in Sehore
कैदी के पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिला जेल सीहोर में बंद कैदी के साथ मारपीट की जा रही है। इस तरह के गंभीर आरोप एक कैदी के पिता ने लगाए हैं। पिता ने कलेक्टर से लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि उसके बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। कैदी के पिता ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


ग्राम भाड़ाखेड़ी निवासी गोकलदास वर्मा ने कलेक्टर से लिखित शिकायत में बताया कि उसका पुत्र राजकुमार चोरी के मामले में सीहोर जिला जेल में बंद है। वह जब उससे मिलने गया था तो उसके चेहरे पर, कान पर और हाथ पर चोट के निशान थे, उसने पूछने पर बताया कि जेल में रोजाना उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की जा रही है। उसे मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा है।
विज्ञापन


कैदी के पिता गोकल दास वर्मा का आरोप है कि जेल के पुलिसकर्मी उसके बेटे के साथ मारपीट कर रहे हैं। पिता ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है। पिता का कहना है कि बेटे के साथ होने वाली मारपीट के चलते पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है। इस संबंध में सीहोर जिला जेल उप अधीक्षक ज्योति तिवारी का कहना है कि शिकायत के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। इस मामले में संज्ञान लूंगी, उक्त कैदी से बात करूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed