फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP NEWS: Teams from America and Africa witnessed the activities of self-help groups

MP NEWS: अमेरिका और अफ्रीका के दल ने स्व-सहायता समूह की गतिविधियां देखीं; समझीं संचालन की बारीकियां

Thu, 30 Jan 2025 05:35 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Thu, 30 Jan 2025 05:35 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय संस्था बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के प्रतिनिधियों का एक दल एक दिवसीय भ्रमण पर सीहोर आया। दल के सदस्यों ने स्व सहायता समूह के सदस्यों के परिवारों के जीवन स्तर में आ रहे बदलाव के बारे में जाना। 

विज्ञापन
MP NEWS: Teams from America and Africa witnessed the activities of self-help groups
सीहोर। अमेरिका और अफ्रीका के दल ने स्व-सहायता समूह की गतिविधियॉं देखीं

विस्तार

अमेरिका और अफ्रीका के दल ने सात सदस्यीय दल ने सीहोर जिले में मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित स्व सहायता समूह की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियां का अवलोकन किया और कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी ली। इसके साथ ही दल के सदस्यों ने स्व सहायता समूह के सदस्यों के परिवारों के जीवन स्तर में आ रहे बदलाव के बारे में जाना। 
विज्ञापन


एसआरएलएम एवं ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया, बुधनी ब्लॉक में ग्रामीण विकास से जुडी़ कार्यरत संस्था के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय संस्था बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के प्रतिनिधियों का एक दल एक दिवसीय भ्रमण पर आया। उन्होंने सीएलएफ कार्यालय मालिबाया में समूह की गतिविधियां देखीं और समूह की महिलाओं से संवाद किया। इस दल ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आए परिवर्तन और उनके आजीविका विकल्पों, वित्तीय समावेशन, लैंगिक समानता आदि के क्षेत्रों में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से हुई प्रगति को समझा।   
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के 30 सदस्यीय दल ने भाउखेड़ी मनरेगा पार्क का भ्रमण किया
कश्मीर की 30 सदस्यीय दल ने जिले में दीनदयाल अंत्योदय योजना मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी सीहोर एवं आत्मनिर्भर महिला प्रोड्यूसर कंपनी इछावर के कार्यों को जानने के लिए भाउखेड़ी मनेका पार्क का भ्रमण किया। दल सदस्यों ने कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर एवं सदस्यों से चर्चा की एवं दीदियों द्वारा बनाए गए सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र व केंद्र के अंतर्गत संचालित साबुन यूनिट, बेकरी यूनिट का भी अवलोकन किया। दल ने समूह के सदस्यों के सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास के सराहनीय प्रयासों को बारीकी से समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दल के सदस्यों ने इच्छावर के भाउखेड़ी में समूह द्वारा संचालित समूह सदस्यों के प्रयासों से लखपति दीदियों की आत्मनिर्भरता व उनके सफल उद्यमों की गूंज जैसे उन्नति एग्रो-प्रोसेसिंग यूनिट, पशु आहार यूनिट, मसाला यूनिट, गौशाला संचालन मछली पालन व कृषि  कार्य मे समूह की दीदियों के संघर्षों और पारिवारिक चुनौतियों को पार करते हुए एक नई मिसाल खड़ी की है। इसकी सराहना विभिन्न स्तरों पर की जा रही है। भाउखेड़ी आजीविका पार्क विभागीय समन्वय एवं सहायता समूह के सामूहिक प्रयासों की जीत है, जिसके सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं व अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। एनआरएलएम जम्मू कश्मीर की टीम द्वारा समुदायों की इन प्रेरणादायक प्रयासो को समझा एवं समूह की दीदियों द्वारा संगठनो के माध्यम से किस प्रकार अपने सशक्तिकरण मॉडल से सामाजिक और आर्थिक बदलाव की एक नई मिसाल पेश करने की सराहना की। भ्रमण के दौरान राज्य कार्यालय से राज्य परियोजना प्रबंधक मनीष पवार एवं जिला परियोजना प्रबंधक दिनेश बरफा उपस्थित थे।
 

सीहोर। अमेरिका और अफ्रीका के दल ने स्व-सहायता समूह की गतिविधियॉं देखीं

सीहोर। अमेरिका और अफ्रीका के दल ने स्व-सहायता समूह की गतिविधियॉं देखीं

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed