फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Mahashivratri 2023: Artists from all over the country will participate in Shivji's procession

Mahashivratri 2023: शिवजी की बरात में शामिल होंगे देशभर के कलाकार, ऊंट, घोड़े पर निकलेंगी अलौकिक झांकियां

Mon, 13 Feb 2023 04:40 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 13 Feb 2023 04:40 PM IST
सार

सीहोर नगर के महाशिवरात्रि चल समारोह में बीते वर्ष की तरह इस साल भी एक भव्य चल समारोह धर्ममय माहौल में निकाला जाएगा। चल समारोह में ऊंट, घोड़े, अखाड़े सहित बाबा महाकाल की अलौकिक झाकियां निकाली जाएगी। 

विज्ञापन
Mahashivratri 2023: Artists from all over the country will participate in Shivji's procession
महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य बरात - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाशिवरात्रि पर इस साल भी शहर में भव्य रूप से भगवान भोलेनाथ की बरात निकलेगी। बरात में देशभर के कलाकार शामिल होंगे। उज्जैन की भस्म रमैया भक्त मंडली ढोल-ताशे से बाबा महाकाल की आरती उतारेंगी। बरात में हरियाणा, राजस्थान, पंजाब समेत अनेक जगह के कलाकार शामिल होकर अपनी-अपनी अलौकिक प्रतिभा से भक्तों का मन मोहने के लिए शामिल होंगे। 
विज्ञापन


अलौकिक झांकिया मोहेंगी मन
शिवरात्रि उत्सव से नगर में एक अलग ही आलौकिक माहौल रहता है। शिवालयों में पूजा अर्चना की जाती है, वहीं, नगर में एक भव्य चल समारोह महाशिवरात्रि उत्सव समिति सीहोर के तत्वाधान में निकाला जाता है। महाशिवरात्रि बरात चल समारोह के अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बताया कि नगर के शिव बारात चल समारोह ने अपनी एक अलग प्रतिष्ठा स्थापित की है, इस अवसर पर हजारों की संख्या में शिव भक्त शामिल होंगे। पूर्व की भांति इस वर्ष भी एक भव्य चल समारोह धर्ममय माहौल में निकाला जाएगा। चल समारोह में ऊंट, घोड़े, अखाड़े सहित बाबा महाकाल की अलौकिक झाकियां निकाली जाएगी। 
विज्ञापन


देशभर के कलाकार बढ़ाएंगे शोभा
शिवरात्रि उत्सव सामिति के संस्थापक लोकेश सोनी ने बताया कि इस वर्ष भी देशभर के कलाकार कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। इंदौर की झांकी सहित कई आयोजन किए जाएंगे। उज्जैन की भस्म रमैया भक्त मंडली ढोल ताशे से बाबा महाकाल की आरती उतारेगी। इस अवसर पर कोटा राजस्थान की महाकाल आर्ट ग्रुप, हरियाणा की गौरव महादेव एंड ग्रुप, पंजाब के करतब आखाड़ा ग्रुप सहित अन्य आकर्षण बरात की शोभा बढ़ाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed