फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   ear Ender 2024 Development in Sehore Madya Pradesh Government Schemes From Water Resources to Health Sector

Year Ender 2024: शिवराज के गृह जिले में मिलेगा भरपूर पानी के साथ बेहतर इलाज, सौगातों का सिक्सर लगाएगा नया साल

Wed, 01 Jan 2025 08:38 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 01 Jan 2025 08:38 AM IST
सार

नया साल सीहोर जिले के लिए विकास की नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। जिले को छह महत्वपूर्ण सौगातें मिलेंगी। इनमें पार्वती-कालीसिंध-चंबल और नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजनाओं से सिंचाई और पेयजल समस्याओं का समाधान होगा। बुधनी में 500 बिस्तरों वाले मेडिकल कॉलेज का निर्माण क्षेत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा देगा।

विज्ञापन
ear Ender 2024 Development in Sehore Madya Pradesh Government Schemes From Water Resources to Health Sector
नये साल की छह सौगातें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नया साल सौगातों का सिक्सर लेकर आ रहा है। नए साल में जिले के लोगों को छह बड़ी सौगातों का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इन सौगातों में सीहोर के लोगों की सबसे बड़ी सौगातों में जिले के अनेक गांवों के खेतों में पार्वती लिंक योजना से पानी मिलने लग जाएगा। इसके साथ ही नर्मदा लिंक योजना का पानी सीहोर पहुंचने से सीहोर में अनेक स्थानों की पेयजल समस्या का निदान हो जाएगा।

विज्ञापन


पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना में सीहोर जिले के 110 ग्राम होंगे लाभान्वित
सीहोर जिले में इस नदी जोड़ो परियोजना के पूरी होने पर पेयजल के साथ-साथ सिंचाई की समस्या भी समाप्त होगी। पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना भी उन्हीं परियोजनओं में से एक है। इस परियोजना से सीहोर जिले के 110 गांवों के किसान लाभांवित होंगे। पार्वती कालीसिंध चंबल लिंक परियोजना के अंतर्गत 2514.91 करोड़ रुपये लागत की दो वृहद सिंचाई परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिसमें पार्वती नदी पर श्यामपुर बैराज एवं करिया बैराज का निर्माण किया जाएगा और ग्राम जैठला में एक बड़े बांध का निर्माण किया जाएगा। इन परियोजनाओं से क्षेत्र की लगभग 1,18,750 एकड़ भूमि की सिंचाई होगी। 
विज्ञापन


नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना से पेयजल संकट की समस्या का हो जाएगा समाधान
नर्मदा पार्वती लिंक परियोजना के पेश प्रथम और द्वितीय के लिए 224 करोड़ रुपये, जबकि नर्मदा पार्वती लिंक परियोजना के फेस 3 और 4 के लिए 600 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। नर्मदा पार्वती लिंक परियोजना से सीधे-सीधे तौर पर सीहोर जिले को लाभ होगा, क्योंकि पार्वती नदी सीहोर जिले में ही बहती है और नर्मदा नदी भी सीहोर जिले के अधिकांश क्षेत्रों से होकर निकलती है। ऐसे में नर्मदा पार्वती लिंक परियोजना के लिए प्रावधान किए जाने से पार्वती नदी में भी अब 12 महीने पानी रह सकेगा। जहां एक और किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा, वहीं अनेक क्षेत्रों में पेयजल संकट की समस्या का भी समाधान हो जाएगा। इसी प्रकार एक जिला एक उत्पाद में भी जिले को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 एकड़ परिसर में चल रहा मेडिकल कॉलेज का निर्माण  
सीहोर जिले की बुधनी में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है। बुधनी में करीब 714 करोड़ से मेडिकल कॉलेज बुधनी के गडरिया नाला बासापुर में 40 एकड़ परिसर में 36 माह में बनाना स्वीकृत है। इसका निर्माणकार्य चल रहा है, जो नये साल के अंत तक पूरा हो जाना बताया जा रहा है। इस मेडिकल कॉलेज के साथ 500 बिस्तरीय अस्पताल, 60 सीट नर्सिंग और 60 सीटों वाला पैरामेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा। यहां गंभीर बीमारियों का संपूर्ण इलाज उपलब्ध होगा। अत्याधिक तकनीक एवं उपकरणों से मरीजों का उपचार किया जाएगा। इस मेडिकल कॉलेज के बन जाने के बाद आसपास के लोगों के साथ ही बैतूल, इटारसी, हरदा, नर्मदा पुरम, पिपरिया और सीहोर के नागरिकों को भी उच्च स्तरीय इलाज बुधनी में मिलेगा। यहां नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा का लाभ भी मिलेगा। बुधनी मेडिकल कॉलेज में 500 बिस्तरों का उच्च स्तरीय अस्पताल होगा, जिसमें हर बीमारी के विशेषज्ञ होंगे।  

महाकाल लोक की तर्ज पर सलकनपुर में बनेगा भव्य देवी लोक
सीहोर जिले के सलकनपुर में स्थित विजयासन देवी धाम देशभर में आस्था के एक बड़े केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है। उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर सीहोर जिले के सलकनपुर में देवीलोक का निर्माण कराया जा रहा है। देवी लोक में देवी के नौ रूपों तथा 64 योगिनियों को शास्त्रों में वर्णित कथाओं के साथ आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अनेक निर्माण एवं विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। देवी लोक का निर्माण 200 करोड़ रुपये से अधिक की कार्ययोजना है। देवीलोक के निर्माण के पश्चात धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही इस क्षेत्र में पर्यटन पर आधारित आर्थिक गतिविधियों का भी विस्तार होगा। समस्त कार्यों को हेरिटेज एवं धार्मिक स्वरूप के दृष्टिकोण से पत्थरों से सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। सलकनुपर लोक का आधे से अधिक कार्य पूरा हो गया है, जो इस साल पूरा होना बताया जा रहा है।

सीहोर को तीन ओवरब्रिज की सौगात से रफ्तार होगी तेज
सीहोर में भोपाल-रतलाम रेलवे ट्रेक फाटक क्रमांक 104, 107, 108 पर 82 करोड़ रुपये की लागत से तीन ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। ओवरब्रिज का निर्माण जनवरी 24 में शुरू हुआ था और निर्माण की डेड लाइन 18 महीने रखी गई थी। तीनों ओवर ब्रिज नए साल में तैयार हो जाएंगे और इन पर यातायात भी शुरू हो जाएगा। तीनों ओवरब्रिज में पहला हाउसिंग बोर्ड फाटक क्रमांक 104 हाउसिंग बोर्ड रोड पर बनने वाला ओवर ब्रिज 25 करोड़ की लागत से बनेगा। दूसरा फंदा फाटक क्रमांक 107 पर बनने वाला ओवरब्रिज करीब 28 लाख की लागत से बनेगा। हाउसिंग बोर्ड और फंदा फाटक पर बनने वाले ओवरब्रिज से सीहोर के लोगों की रफ्तार तेज हो जाएगी। तीसरा फाटक क्रमांक 108 पर 29 करोड़ की लागत से ओवर ब्रिज का निर्माण होगा। यह आरओबी सीहोर और भोपाल जिले की सीमा पर बन रहा है। इससे समझा जा सकता है कि यह सीहोर और भोपाल दोनों जिलों के लोगों के लिए काफी हद तक बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा। 


सीहोर बढ़ियाखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में आधा दर्जन कंपनियों का शुरू हो जाएगा काम
बढ़ियाखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र धीरे-धीरे विस्तार ले रहा है। नए साल में आधा दर्जन से अधिक कारखाने शुरू हो जाएंगे। इसमें आईटीसी का कारखाना प्रमुख है। सीहोर के औद्योगिक क्षेत्र बढ़ियाखेड़ी में 1500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आईटीसी लिमिटेड कंपनी के दो नए कारखानों इंटीग्रेटेड फूड मैन्यूफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स फैसिलिटी और सस्टेनेबल पैकेजिंग प्रोडक्ट्स मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटी का पिछले साल हो चुका है। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में आधा दर्जन फैक्ट्रियों के शुरू होने से सीहोर की आर्थिक धुरी मजबूत होगी। साथ ही शहर के लोगों को भी रोजगार मिलेगा। फेक्ट्रियों के शुरू होने का काम तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed