फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Cleanliness is service campaign launched by Indian Postal Department

MP: भारतीय डाक विभाग द्वारा चलाया गया ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान, रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

Sat, 21 Sep 2024 04:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 21 Sep 2024 04:34 PM IST
सार

MP: शिवपुरी जिले में इस समय स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में भारतीय डाक विभाग द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Cleanliness is service campaign launched by Indian Postal Department
‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी में भारतीय डाक विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने शिवपुरी शहर में एक रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान भारतीय डाक विभाग के कर्मचारियों द्वारा अपने कार्यालय में भी साफ-सफाई के लिए स्वच्छता अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


डाक विभाग के कर्मचारियों द्वारा रैली में बैनर पोस्टर हाथ में लेकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। गौरतलब है कि इस समय भारतीय डाक विभाग द्वारा जिला मुख्यालय सहित अपने अन्य कार्यालयों में स्वच्छता की सेवा अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन


भारतीय डाक विभाग के सहायक अधीक्षक मनोज प्रताप सिंह ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। लोगों को स्वच्छता के बारे में बताया जा रहा है। रैली निकालकर भी लोगों को बताया गया कि स्वच्छता क्यों आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed