फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Women came out on the road to protest against inflation, protested by singing

सीहोर: मंहगाई के विरोध में सड़क पर उतरी महिलाएं, गाना गाकर किया विरोध प्रदर्शन 

Tue, 18 Jan 2022 01:40 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 18 Jan 2022 01:40 PM IST
सार

सीहोर में महिलाओं ने मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन किया और मंहगाई डायन गाना गाकर अपना विरोध जताया। महिला कांग्रेस के तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के लिए महिला कांग्रेस एक्टिव मोड़ पर है, इसी के तहत सोमवार को ये विरोध प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन
Sehore: Women came out on the road to protest against inflation, protested by singing
सीहोर: मंहगाई के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर के गंज में सोमवार को महिलाओं ने मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन किया और  मंहगाई डायन गाना गाकर अपना विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मीरा बाई ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के संदेश लड़की हूं, लड़ सकती हूं, को देश भर की महिलाओं तक पहुंचाने का क्रम प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना जायसवाल के निर्देश पर मिला है। इसे लेकर हमारी जिलाध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर के आह्वान पर सीहोर ब्लॉक में आयोजन किया गया।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश भूरा यादव ने कहा कि "बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार" का नारा देकर देश में आई भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पूरे देश को महंगाई का तोहफा दिया है। जरूरत की हर चीज महंगी हो चुकी है। एक तरफ रिपोर्ट आ रही है कि देश की 50 प्रतिशत आबादी की आमदनी 13 प्रतिशत से अधिक घट गई है। मोदी सरकार महंगाई बढ़ाकर मुनाफाखोरी में लगी हुई है। गरीबों को भगवान भरोसे छोड़कर देश के चुनिंदा अमीरों की तिजोरियां भरने वाले फैसले लेने वाली मोदी सरकार को सद्बुद्धि देने के लिये भजन भी गाए गए, बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन


कांग्रेस का जनजागरूकता अभियान
भाजपा के विरोध में कांग्रेस जनजागरूकता अभियान चलाने की तैयारी में है। प्रकोष्ठ के महासचिव हरीश आर्य ने कहा कि बढ़ती महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ सड़कों पर नजर आएंगी। शहर महिला कांग्रेस की ओर से जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान के माध्यम से शहर कांग्रेस महिला कार्यकर्ता गली-गली मोहल्ले-मोहल्ले जाकर लोगों को भाजपा की जन विरोधी नीतियों से रूबरू कराएंगी। इसके साथ ही बढ़ती महंगाई के विरोध में आम जनमानस को एकजुट भी करेंगे, जिससे सरकार बैकफुट पर आए और महंगाई पर लगाम लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढोल मंजीरे के साथ निकाली जाएगी रैली
महिला कांग्रेस जन जागरूकता अभियान के तहत ढोलक, नगाड़े, मंजीरे और अन्य संसाधनों को साथ लेकर गली-गली में रैली निकालेंगी और महंगाई के विरोध में गीत गाते हुए लोगों को जागरूक करेंगी। वहीं  नुक्कड़ सभाएं कर भाजपा की पोल भी खोली जाएगी। रैली के जरिए महिला कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों की समस्याएं सुनेगी और पार्टी के लिए समर्थन जुटाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed