फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Thieves entered by breaking the lock of warehouse, stole four lakh soybeans

सीहोर: वेयर हाउस का ताला तोड़कर घुसे चोर, चार लाख का सोयाबीन किया चोरी

Sun, 30 Jan 2022 02:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 30 Jan 2022 02:16 PM IST
सार

आष्टा स्थित वेयर हाउस में रखा सोयाबीन चोरी हुआ है। शटर का ताला तोड़कर घुसे बदमाश करीब चार लाख रुपये की उपज ले उड़े हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Sehore: Thieves entered by breaking the lock of warehouse, stole four lakh soybeans
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आष्टा स्थित वेयर हाउस में रखा सोयाबीन चोरी हुआ है। शटर का ताला तोड़कर घुसे बदमाश करीब चार लाख रुपये की उपज ले उड़े हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आष्टा नगर के आष्टा-कन्नौद-खातेगांव मार्ग पर पदमश्री ग्राम के समीप स्थित प्रदीप राठौर के वेयर हाउस पर अज्ञात चोरों ने धावा बोला। शटर का ताला तोड़कर सोयाबीन की 70 कट्टियां चुरा ले गए। घटना गुरुवार-शुक्रवार की रात की बताई जा रही है। वेयर हाउस संचालक ने बताया कि 134 कट्टी (50 किलो की) व कुछ बोरों में करीब 70 क्विंटल सोयाबीन ग्रेडिंग किया हुआ रखा था। चोर वहीं ले गए हैं। चोरी हुए सोयाबीन की कीमत करीब चार लाख से अधिक है। पुलिस ने मामला करीब 24 घंटे बाद दर्ज किया है। जांच प्रारंभ कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed